बजट से IT सेक्टर की उम्मीदों पर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं INFO EDGE के CO-FOUNDER और VICE CHAIRMAN संजीव बिकचंदानी।
इस बातचीत में संजीव बिकचंदानी ने कहा कि साल के पहले 9 महीनों में से 3 महीनें में लॉकडाउन रहा जिससे इकोनॉमी को बढ़ी मार पड़ी। अब रिकरी दिख रही है। इकोनॉमी में 2 तिमाही से रिकवरी दिखनी शुरु हुई है। आगे और तेजी रिकवरी देखने को मिलेगी। चौथी तिमाही अच्छी रहने वाली है।
आईटी सेक्टर की बजट से उम्मीदों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आईटी में रिस्क कैपिटल को राहते देने के लिए टैक्स छूट मिलना चाहिए। देश में आईटी इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप पर फोकस होना चाहिए। आज के स्टार्टअप ही कल के दिग्गज बनेंगे। स्टार्टअप को टैक्स में छूट और प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
संजीव बिकचंदानी को निवेश को बढ़ाने के लिए बजट में रियायत की उम्मीद है। देश में लिस्टेड और अनलिस्टेड कंपनियों के लिए कैपिटल लाने के लिए एक जैसे नियम होने चाहिए। ईज आफ डूइंग बिजनेस में छोटी कंपनियों की जरूरतों को भी प्राथमिकता मिलनी चाहिए। वित्त मंत्री से हमें फिस्कल स्टिमुलस की उम्मीद है। देश में ईज आफ डूइंग बिजनेस के साथ ही ईज आफ इन्वेस्टमेंट की बड़ी जरूत है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
