फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार अखबारी कागज पर 5 फीसदी आयात शुल्क घटाने का प्रस्ताव किया है। सरकार ने पिछले साल बजट में न्यूजप्रिंट और हल्के कोटेड पेपर पर 10 फीसदी की कस्टम ड्यूटी लगाया था।

दरअसल अखबारी कागज में सीमा शुल्क लगाने से प्रिंट मीडिया को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में में सीतारमण ने कहा कि साल 2020-21 का बजट पेश करते हुए कहा कि न्यूजप्रिंट और हल्के कोटेड कागज पर सीमा शुल्क 10 से घटाकर 5 फीसदी करने का प्रस्ताव करती हूं।

बता दें कि इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी (INS) ने इससे पहले सरकार से कहा था कि वो न्यूज पेपर इंडस्ट्री को बचाने के लिए अखबारों के पब्लिकेशन में काम आने वाले न्यूजप्रिंट और अनकोटेड कागज और पत्रिकाओं के पब्लिकेशन में काम आने वाले हल्के कोटेड कागज पर सीमा शुल्क को पूरी तरह खत्म करें। INS ने कहा कि देश में स्टैंडर्ड न्यूजप्रिंट की खपत 25 लाख टन की है, जबकि डोमेस्टिक लेवल पर मिलों की उत्पादन क्षमता सिर्फ 10 लाख टन की है।

कुल मिलाकर फाइनेंस मिनिस्टर की इस पहल से प्रिंट मीडिया को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। खास तौर से इसका फायदा छोटे शहरों से प्रकाशित होने वाले न्यूज पेपर को अधिक मिलेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।