रेल किराए बढ़ने के आसारः अखिलेश्वर सहाय

जहां तक इस बार के रेल बजट की बात है तो रेलवे के किराए बढ़ाने ही होंगे और बढ़ेंगे ही।

अपडेटेड Feb 24, 2016 पर 3:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

रेल एक्सपर्ट अखिलेश्वर सहाय का कहना है कि रेल बजट में निवेश की नई शुरुआत होने के अलावा और कोई उपाय नहीं है। जितने भी बड़े निवेश हैं उनके आने के लिए ये समय एकदम अनुकूल है। अगर इस समय रेलवे में निवेश की नई शुरुआत नहीं हुई तो रेलवे का भविष्य खतरे में आ जाएगा।

रेलवे का राजस्व बढ़ाने की बात है तो पीपीपी के माध्यम से इतने पैसे नहीं आ पा रहे हैं। रेलवे के कुछ हिस्सों, स्टेशनों का निजीकरण हो या कुछ एडवर्टाइजिंग राजस्व बढ़ाने की बात हो तो ये काफी जरूरी है। रेलवे के पास देश के 53 फीसदी पैसेंजर हैं और इनमें से कई लोग बिना टिकट यात्रा करते हैं। रेलवे को चाहिए कि वो यात्री सुविधाएं बढ़ाए और इसके एवज में कुछ टिकट के दाम भी बढ़ाए जिसे देने में लोगों को दिक्कत नहीं होगी। जहां तक इस बार के रेल बजट की बात है तो रेलवे के किराए बढ़ाने ही होंगे और बढ़ेंगे ही।

वी़डियो देखें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।