24 सितंबर की सुबह देश के कुछ शहरों में सोने का भाव चढ़ा है, तो कुछ शहरों में गिरा है। 4 महानगरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में 24 और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़ी है। वहीं चेन्नई में कीमत फिसली है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 900 रुपये टूटी। इसकी वजह मजबूत डॉलर और वैश्विक बाजारों में सोने में आई कमजोरी से निवेशकों की कारोबारी धारणा का प्रभावित होना था।
एक साल में देश के अंदर सोने की कीमतें लगभग 60 प्रतिशत बढ़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,282.53 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141360 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 154190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 141360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी में गुरुवार को गिरावट है। 24 सितंबर की सुबह चांदी लुढ़ककर 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.45 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी।