मोबाइल बनाने वाली घरेलू कंपनियों को राहत, MESI के तहत 2% अतिरिक्त छूट !

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोबाइल बनाने वाली घरेलू कंपनियों को रियायत मिल सकती है।

अपडेटेड Jan 29, 2020 पर 2:20 PM

मोबाइल बनाने वाली घरेलू कंपनियों के लिए राहत की खबर है। CNBC आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक मोबाइल बनाने वाली कंपनियों को MEIS के तहत 2 फीसदी अतिरिक्त रियायत दी जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोबाइल बनाने वाली घरेलू कंपनियों को स्मार्टफोन, फीचर फोन बनाने पर रियायत मिल सकती है। 13 जनवरी को PMO में इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। ये अतिरिक्त रियायत 1 जनवरी से 31 मार्च तक रहेगी। 31 मार्च तक सरकार नई स्कीम बना रही है। ये नई स्कीम हर सेक्टर पर लागू होगी। MEIS की पुरानी स्कीम में कई रियायतें मिलती थी। MEIS की नई स्कीम से कई कंपनियों पर असर पड़ेगा। तत्काल प्रभाव के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है। कंपनियों को ये 2 फीसदी की रियायत तत्काल प्रभाव से मिलेगी।

इसके अलावा सूत्रों से मिली एक और जानकारी के मुताबिक बजट में रेलवे को मिलने वाली आर्थिक मदद में 10 से 12 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्री का फोकस रेलवे में निजी निवेश बढ़ाने और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने पर हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक रेलवे को ज्यादा आर्थिक मदद की उम्मीद है। बता दें कि FY20 के लिये 65,873 करोड़ रुपये की रकम मिली थी। FY21 में 72,500 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम मिलने की उम्मीद है। Capital Expenditure में भी 18 फीसदी की बढ़त संभव है। FY20 के लिए Capital Expenditure 1.6 लाख करोड़ रुपये रहा था। बजट में रेलवे में निजी निवेश बढ़ाने, इंफ्रा विस्तार पर फोकस होगा। 50 स्टेशन को प्राइवेट मदद से सुधारने की भी योजना है। इस बजट में ट्रैक दोहरीकरण और विद्युतीकरण के लिए ज्यादा राशि मिलेगी। स्टेशनों पर CCTV लगाने के काम को भी गति मिल सकती है।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।