बजट की बारीकियों पर एस पी तुलस्यान की राय

आइए जानते है एस पी तुलस्यान से कि बजट का असर बाजार में कितना दम भरेगा।

अपडेटेड Feb 02, 2019 पर 5:51 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने चुनावी बजट पेश किया है। बजट में मिडिल क्लास को टैक्स छूट का का तोहफा दिया गया है। वहीं गरीब किसानों के खाते में सीधे पैसे आएंगे। बजट हाउसिंग सेक्टर को भी मिले बड़े तोहफे मिले हैं। बजट ने मिडिल क्लास के दोनों हाथों में लड्डू दिए हैं। अब 5 लाख तक की आय टैक्स फ्री होगी। वहीं, स्टैंडर्ड डिडक्शन भी 10 हजार बढ़ा दिया गया है, लेकिन ये बजट का असर बाजार में कितना दम भरेगा इसपर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज के साथ मौजूद हैं एस पी तुलस्यान डॉटकॉम के एस पी तुलस्यान।

    अंतरिम बजट को चुनावी बजट से जोड़ा जा सकता है क्योंकि बजट में वित्त वर्ष 2020 के लिए किए गए कुछ एलानों को वित्त वर्ष 2019 के लिए देखें तो सरकार ने अपने एलान में कितना हासिल किया है ये देखना बेहद जरुरी है। बजट में वित्त वर्ष 2020 में वित्तीय घाटे का लक्ष्य 3.3 फीसदी से बढ़ाकर 3.4 फीसदी कर दिया है।

    वहीं बजट में किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना के लिए 75000 करोड़ रुपये का आबंटन किया गया है, जिसका 20000 करोड़ का प्रावधान इस बजट में किया गया है यानि कोई भी सरकार वित्तीय घाटे का लक्ष्य तय करती है वह चुनाव को ध्यान में रखकर करती है और वित्तीय घाटे का लक्ष्य एफआईआई को पसंद आयेगा।

    एस पी तुलस्यान ने आगे बताया कि आयकर में बड़ी राहत देते हुए इनकम टैक्स लिमिट बढ़ाने से इकोनॉमी को अच्छा फायदा मिलेगा, जिसके चलते वर्तमान सरकार को अंतरिम बजट चुनाव जीतने का अच्छा मौका दे रही है।

    एस पी तुलस्यान का कहना है कि बजट के बाद एचडीएफसी, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और एसबीआई पर दांव लगाने की सलाह होगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।