आज केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यों से बजट को लेकर सुझाव मांगे गए। राज्य सरकारों ने कहा कि वो चाहती हैं कि सरकार बजट में उन्हें ज्यादा रकम जुटाने यानि उधारी की मंजूरी दे। बिहार, उड़ीसा और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों ने वित्त मंत्री के सामने ये मांग रखी।
 
वहीं, एक तरफ सरकार ये कह रही है कि बजट सत्र में जीएसटी को पास करा लेगी, तो दूसरी तरफ उड़ीसा ने जीएसटी के मौजूदा प्रावधानों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उड़ीसा ने जीएसटी लागू होने पर राज्यों को होने वाले नुकसान की भरपाई की मांग की है।