बजट को लेकर मोदी सरकार को बड़ी राहत मिली है। बजट अब 1 फरवरी को ही पेश होगा। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते बजट की तारीख को टाले जाने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। याचिका में कहा गया था कि चुनावों को लेकर मतदाताओं को लुभाने के लिए बजट में एलान हो सकते हैं, इसलिए बजट की तारीख को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।