Suzlon Share Price: क्या आपके पास भी सुजलॉन के शेयर हैं और आपने अब तक इनपर भरोसा बनाकर रखा होगा तो आप ये कह सकते हैं कि सुजलॉन के शेयरों ने दगा नहीं दिया है। 2019 के आम चुनाव से पहले 1 फरवरी को सुजलॉन के शेयर 4.50 पैसे पर बंद हुए थे। और अब 5 साल बाद बजट से एक दिन पहले इसके शेयर अपर सर्किट के साथ बंद होने में कामयाब हुए हैं। यानि इन 5 साल में सुजलॉन मल्टीबैगर बन गया और 921 फीसदी का रिटर्न दिया है।
