कल अंतरिम बजट पेश होगा। अंतरिम बजट में टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत मिल सकती है। ना सिर्फ टैक्स छूट का दायरा बढ़ाया जा सकता है, बल्कि और भी कई रियायतें दी जा सकती है। कल के बजट में टैक्स छूट की सीमा बढ़ाने का एलान संभव है। बजट में सेक्शन 80 सी का दायरा बढ़ाया जा सकता है। नेशनल पेंशन स्कीम के तहत टैक्स छूट और स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा भी बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा अफोर्डेबल हाउसिंग पर टैक्स छूट जारी रह सकती है।
