'संपूर्ण Budget का भार महाराष्ट्र पर लेकिन बजट में राज्य के लिए नहीं कोई विशेष प्रावधान' - संजय राउत

राउत ने कहा कि इस आर्थिक बजट का संपूर्ण भार महाराष्ट्र पर आधारित है। परंतु बजट में महाराष्ट्र के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है

अपडेटेड Feb 01, 2021 पर 7:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

आज संसद में पेश हुए आर्थिक बजट पर महाराष्ट्र में शिवसेना के नेता और सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रया दी है। उन्होंने कहा कि वे इस बजट में महाराष्ट्र की खोज करने का प्रयास कर रहे हैं। राउत ने कहा कि इस आर्थिक बजट का संपूर्ण भार महाराष्ट्र पर आधारित है। परंतु बजट में महाराष्ट्र के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है।

राउत ने आगे कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट प्रस्तुत किया। लेकिन इस बजट से महाराष्ट्र को निराशा हाथ लगी है। इसके अलावा उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा अब आर्थिक जुमलेबाजी बंद होनी चाहिए।

महाराष्ट्र टाइम्स में छपी खबर के अनुसार संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र ने देश को खुले दिल से दिया है। लेकिन महाराष्ट्र पर हमेशा अन्याय होता रहा है। जो आंकड़े वित्त मंत्री दे रही हैं उसमें से कितने आंकड़े सही हैं और कितने गलत इसकी जानकारी 6 महीनों में मिलेगी।

इस अवसर पर उन्होंने एक प्रश्न खड़ा किया कि आज जो संसद में बजट पेश हुआ वह देश का बजट था कि पार्टी का बजट था। क्या पार्टी के लिए निधि वितरित की जा रही है उन्होंने ऐसा सवाल उठाया। इसके अलावा पेट्रोल डीजल पर लगाये गये कृषि अधिभार पर भी राउत ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने व्यंग्य किया कि क्या अधिभार लगाकर सरकार पेट्रोल डीजल की कीमत 1 हजार रुपये करना चाहती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।