रोजगार के मोर्चे पर बजट में होगा फोकस, प्लेसमेंट कराने पर एजेंसियों को ज्यादा सब्सिडी मुमकिन !

सूत्रों के मुताबिक रोजगार के मोर्चे पर बजट में बड़े ऐलान हो सकते हैं।

अपडेटेड Jan 18, 2020 पर 11:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

बजट में रोजगार देने वाली एजेंसियों के लिए राहत की खबर है। सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक स्किल ट्रेनिंग सेंटर चलाने वाली एजेंसियों को प्लेसमेंट कराने पर ज्यादा सब्सिडी मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक रोजगार के मोर्चे पर बजट में बड़े ऐलान हो सकते हैं। बजट में प्लेसमेंट कराने पर एजेंसियों को ज्यादा सब्सिडी के साथ ही स्किल ट्रेनिंग सेंटर वाली एजेंसियों को आर्थिक मदद का भी प्रावधान हो सकता है। इसके साथ ही 70% से ज्यादा प्लेसमेंट पर ज्यादा सब्सिडी का प्रावधान भी हो सकता है। स्किल ट्रेनिंग सेंटर का प्रदर्शन प्लेसमेंट से जोड़ा जाएगा।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी को मुताबिक सरकार PMKVY में भी बदलाव कर सकती है। PMKVY में राज्यों की भूमिका बढ़ाने की तैयारी है। अब जिले के हिसाब से बेरोजगारों की लिस्ट तैयार की जाएगी। राज्य स्किल्ड-अन स्किलड बेरोजगारों की जानकारी देंगे। सूत्रों के मुताबिक हर जिले में स्किल ट्रेनिंग सेंटर खोलने की भी तैयारी है।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।