Budget 2024 : इस स्मॉलकेस मैनेजर का है कहना, वित्त मंत्री कर व्यवस्था में सुधार पर कर सकती हैं फोकस

MC Interview : इक्विटी और कैपिटल मार्केट का 12 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले कार्तिक जोनागडला का कहना है कि बैंकिंग और एनबीएफसी सेक्टर को लेकर सतर्क रहना शॉर्ट टर्म के नजरिए समझदारी भरी रणनीति लगती है। उनका कहना है कि वो अगले 2-3 महीनों में बढ़ती वोलैटिलिटी की आशंका के कारण निजी बैंकिंग सेक्टर में निवेश करने के पक्ष में नहीं है

अपडेटेड Jan 31, 2024 पर 11:20 AM
कार्तिक ने कहा कि बाजार का मौजूदा वैल्यूएशन निफ्टी के 12 महीने के पीई के साथ लगभग 23.1 पर है जो 24 महीने के औसत 21.6 से थोड़ा ऊपर है। इससे यह संकेत मिलता कि वैल्यूएशन कुछ हद तक बढ़ा हुआ है लेकिन ये चिंताजनक नहीं है

Budget 2024 : मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में क्वांटस रिसर्च के स्मॉलकेस मैनेजर, संस्थापक और सीईओ कार्तिक जोनागडला ने कहा कि देश अंतरिम बजट एक नजदीक आ गया है, आम चुनाव भी नजदीक आ गए हैं। ऐसे में किसी बड़े नीतिगत बदलाव की संभावना नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि वित्त मंत्री कल आने वाले अंतरिम बजट में अतिरिक्त कर बचत के प्रावधानों और स्टैंडर्ड डिडक्शन में बढ़त के जरिए नई कर व्यवस्था को ऑकर्षक बनाने पर फोकस कर सकती हैं। जोनागडला ने कहा, "ये उपाय नई व्यवस्था को पुरानी व्यवस्था की तुलना में अधिक आकर्षक बना सकते हैं, जिससे करदाताओं की पसंद प्रभावित होगी।"

अपनी बात को बढ़ाते हुए कार्तिक ने आगे कहा कि हालांकि ये बदलाव मामूली हैं, लेकिन ये लोगों का आय और उपभोक्ता खर्च में बढ़त कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इक्विटी बाजारों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, अंतरिम बजट के नेचर को देखते हुए किन्ही बड़े गेम-चेंजिंग घोषणाओं की उम्मीद नहीं है। इस बजट में फिस्कल प्रूडेंस (राजकोषीय समझदारी) पर जोर रहने की संभावना है।

इक्विटी और कैपिटल मार्केट का 12 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले कार्तिक जोनागडला का कहना है कि वह अगले 2-3 महीनों में बढ़ती वोलैटिलिटी की आशंका के कारण निजी बैंकिंग सेक्टर में निवेश करने के पक्ष में नहीं है।


बाजार पर बात करते हुए कार्तिक ने कहा कि बाजार का मौजूदा वैल्यूएशन निफ्टी के 12 महीने के पीई के साथ लगभग 23.1 पर है जो 24 महीने के औसत 21.6 से थोड़ा ऊपर है। इससे यह संकेत मिलता कि वैल्यूएशन कुछ हद तक बढ़ा हुआ है लेकिन ये चिंताजनक नहीं है। शॉर्ट से मीडियम टर्म में तिमाही नतीजे बाजार के लिए बड़े ट्रिगर के रूप में काम करेंगे। इसके अलावा आगामी बजट और लाल सागर और मध्य पूर्व में उभरती भू-राजनीतिक स्थिति भी बाजार के रुझान पर अपना असर दिखाएगी।

निवेश के लिए आपके रडार पर कौन से थीम हैं और क्यों?

इसका जवाब देते हुए कार्तिक ने कहा कि उनकी निवेश रणनीति "द भारत स्टोरी" पर केंद्रित है। भारत की विकास गाथा जनसांख्यिकीय गतिशीलता, नीतियों में सुधार, तकनीकी विकास और ढांचागत विकास से प्रेरित है। भारत की युवा आबादी सिर्फ एक जनसांख्यिकीय विशेषता नहीं है बल्कि आर्थिक विकास, उपभोग और इवोवेशन को बढ़ावा देने वाली ताकत है।

Trade Spotlight : एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, बीईएमएल और केफिन टेक्नोलॉजीज में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

उन्होंने बताया कि शॉर्ट से मीडियम टर्म निवेश के नजरिए से उन्हें पीएसयू (सरकारी कंपनियां), इंफ्रा डेवलपमेंट और डिफेंस कंपनियां पसंद हैं सरकारी कंपनियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्थिरता और लगातार डिवीडेंट देने की वजह से वे इनको पसंद करते हैं। ये कंपनियां भारत की विकास प्राथमिकताओं पर फोकस करते हुए सिक्योरिटी और ग्रोथ की संभावनाओं का एक अनूठा मिश्रण पेश करती हैं।

इंफ्रास्ट्रक्तर डेवलपमेंट थीम पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे में निवेश भारत के ग्रोथ, ट्रेड कनेक्टिविटी और शहरीकरण को बढ़ाने के लिए जरूरी है।

डिफेंस थीम पर अपनी राय रखते हुए कार्तिक ने कहा कि पहले बताई थीम्स के अलावा अगले 5-6 सालों के नजरिए से भारत का डिफेंस सेक्टर भी निवेश के शानदार मौके दिख रहे हैं। डिफेंस में आत्मनिर्भरता पर सरकार के बढ़ते फोकस और बढ़ते रक्षा खर्च के साथ यह सेक्टर विकास के प्रमुख क्षेत्र के रूप में उभर रहा है। एयरोस्पेस, साइबर सुरक्षा और डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों सहित अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने पर भारत का फोकस इस सेक्टर में निवेश के अच्छे मौके दे रहा है।

क्या आप लंबे समय के बाद तेजी दिखाने वाले टेक्नोलॉजी शेयरों में निवेश कर रहे हैं?

इसके जवाब में कार्तिक ने कहा कि टेक्नोलॉजी सेक्टर में वे लार्ज-कैप आईटी से बच रहे हैं, इसके बजाय मिडकैप और स्मॉलकैप आईटी शेयरों पर फोकस कर रहे हैं। उनका मानना है कि मिडकैप और स्मॉलकैप आईटी शेयरों में अपने लार्ज-कैप समकक्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।