मोदी सरकार की दूसरी पारी का पहला बजट आ गया है। इस बजट में वित्त मंत्री की कोशिश 20-20 मैच खेलने की बजाय टेस्ट मेच खेलने की थी। एक तरफ जहां बजट में कंजम्पशन और डिमांड तुरंत बढ़ाने पर फोकस किया गया वहीं ग्रोथ को पुश देने की तैयारी भी सरकार ने कर दी। हालांकि बजट को लेकर बाजार मायूस दिखा। सेंसेक्स ने बजट के बाद 1000 अंकों का गोता लगाया। बजट को लेकर बाजार मायूस क्यों है? जानते है सुंदरम म्यूचुअल फंड के MD और CEO Sunil Subramaniam, Kotak Mahindra AMC के डेट चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर लक्ष्मी अय्यर।
बॉन्ड में FPI निवेश बढ़ा
Debt ETF में FPI निवेश 9% से बढ़कर 15% हुआ है। Debt ETF में सरकारी बॉन्ड शामिल होगा। कॉरपोरेट बॉन्ड में FPI निवेश भी 9% से बढ़कर 15% हुआ है।
दूसरे Debt ETF का एलान
बजट में FM ने दूसरे Debt ETF का एलान किया है। बॉन्ड मार्केट को और मजबूत करने के लिए ये कदम उठाया गया है। बता दें कि पहले Debt ETF को सुपरहिट रिस्पांस मिला था।
LIC का IPO आएगा
वित्त वर्ष 2021 में LIC का IPO लाने की तैयारी की जा रही है। IPO से सरकार की 70,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। IPO लिस्ट होने के बाद LIC देश की सबसे बड़ी कंपनी होगी। इसका मार्केट कैप 10 लाख करोड़ होने की उम्मीद है।
बीमा सेक्टर को झटका
बजट मेंइनकम टैक्स के नए स्ट्रक्चर का एलान हुआ। 80C के तहत बीमा प्रीमियम पर टैक्स छूट खत्म की गई है। कंपनियों की प्रीमियम आय घट सकती है। टैक्स बचाने के लिए बीमा खरीदने से बचेंगे। कल बीमा कंपनियों के शेयरों की तगड़ी पिटाई हुई है।
DDT पर एलान
कंपनियों पर से DDT (डिविडेंड डिस्ट्रिब्यूशन टैक्स) देनदारी खत्म होगी। कंपनियों को डिविडेंड पर टैक्स नहीं देना होगा। निवेशकों की आय में DDT जोड़ा जाएगा और TDS भी लागू होगा। पहले कंपनी पर 15% DDT + सरचार्ज + सेस लगता था। सब्सिडियरी से मिलने वाले डिविडेंड पर कंपनियां छूट ले सकेंगी।
सुंदरम म्यूचुअल फंड के MD और CEO Sunil Subramaniam ने बजट के लिए औसत 6 की रेटिंग दी है। उन्होंने इकोनॉमी के लिए 7 और बाजार के लिए 4.5 की रेटिंग दी है। उनका मानना है कि टैक्स स्लैब बदलने से 40,000 करोड़ रुपये खपत के लिए मिलेंगे। DDT खत्म होने से कंपनियों का EPS 25000 बढ़ेगा। इंफ्रा फाइनेंसिंग कंपनियों के लिए 22,000 करो़ड़ इक्विटी होगी।
उन्होंने आगे कहा कि बजट में एजुकेशन पर 99,000 आवंटन अच्छा कदम है। DDT खत्म होने FPIs और FDI के लिए पॉजिटिव होगा। कॉरपोरेट बॉन्ड में FPI लिमिट बढ़ाना पॉजिटिव कदम है। ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स, स्मार्ट सिटी पर एलान पॉजिटिव है।
वहीं Kotak Mahindra AMC के डेट चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर लक्ष्मी अय्यर का कहना है कि वित्तीय घाटा बाजार अनुमान के मुताबिक ही रहा है। वित्त वर्ष 2021 के लिए भी सरकारी उधारी नहीं बढ़ाई गई है। FIIs को चुनिंदा सरकारी बॉन्ड खरीदने की मंजूरी मिली है। भारत के भी EM बॉन्ड इंडेक्स में शामिल होने का रास्ता खुला है। इंफ्रा में निवेश करने पर Sovereign Wealth Fund को बड़ी राहत मिलेगी। LIC IPO से विनिवेश का लक्ष्य होना आसान होगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
