Get App

Budget 2024: इनकम टैक्स के अलावा और बहुत कुछ है डायरेक्ट टैक्स की कैटगरी में

हर साल वित्त मंत्री 1 फरवरी को बजट पेश करते हैं। इस साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को बजट पेश करेंगी। यह उनका छठा बजट होगा। बजट भाषण के दौरान नए टर्म सुनने को मिलते हैं, जिसके बारे में जानने के लिए लोगों के मन में जिज्ञासा पैदा हो जाती है। ऐसा ही एक शब्द है 'डायरेक्ट टैक्स'। यहां डायरेक्ट टैक्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2023 पर 9:43 PM
Budget 2024: इनकम टैक्स के अलावा और बहुत कुछ है डायरेक्ट टैक्स की कैटगरी में
भारत में शेयरहोल्डर्स के अलावा घरेलू कंपनियों को कॉपोरेट टैक्स देना पड़ता है।

Budget 2024: हर साल वित्त मंत्री 1 फरवरी को बजट पेश करते हैं। इस साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को बजट पेश करेंगी। यह उनका छठा बजट होगा। बजट भाषण के दौरान नए टर्म सुनने को मिलते हैं, जिसके बारे में जानने के लिए लोगों के मन में जिज्ञासा पैदा हो जाती है। ऐसा ही एक शब्द है 'डायरेक्ट टैक्स'। यहां डायरेक्ट टैक्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है:

क्या है डायरेक्ट टैक्स?

डायरेक्ट टैक्स वह टैक्स होता है, जो लोगों या संस्थानों द्वारा अपनी कमाई पर सीधे तौर पर सरकार को दिया जाता है। आसान शब्दों में कहें, तो अगर किसी ने पैसे कमाए हैं और उसकी कमाई टैक्स के दायरे में आती है, तो उसे टैक्स देना होगा।

किस तरह के टैक्स, डायरेक्ट टैक्स कैटगरी में आते हैं?

डायरेक्ट टैक्स में इनकम टैक्स के अलावा गिफ्ट टैक्स, वेल्थ टैक्स, कैपिटल गेन्स टैक्स आदि शामिल हैं। अगर कोई व्यक्ति कमाई करता है और वह टैक्स के दायरे में है, तो उसे नियमों के हिसाब से ये सब टैक्स देने होंगे। कंपनियों से जुड़ा कॉरपोरेट टैक्स इसी दायरे में आता है। कमाई करने वाले शख्स या कंपनी को डायरेक्ट टैक्स देना पड़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें