Budget 2022: स्मार्टफोन पर अपनी भाषा में पा सकेंगे बजट से जुड़ी पल-पल की खबर, हिंदी या इंगलिश में पढ़ने के लिए करें डाउनलोड

Budget 2022: सरकार ने आम लोगों के लिए बजट उपलब्ध कराने के लिए ऐप लेकर आई है

अपडेटेड Feb 01, 2022 पर 9:51 AM
अब अपने मोबाइल पर बजट के तुरंत बाद हिंदी या इंगलिश में पढ़ पाएंगे बजट

Budget 2022: सरकार ने आम लोगों के लिए बजट उपलब्ध कराने के लिए ऐप लेकर आई है। 1 फरवरी 2022 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। आम बजट (Union Budget 2022) सुबह 11 बजे पेश होगा। बजट पेश होने के बाद आम लोग इसे अपने मोबाइल पर अपनी भाषा हिंदी या इंगलिश में पढ़ पाएंगे। सरकार ने इसके लिए यूनियन बजट मोबाइल ऐप (Union Budget Mobile App) भी लॉन्च किया है। यहां बजट से जुड़ी सभी जानकारी लोगों को मिल जाएगी।

यहां से डाउनलोड कर सकते हैं ऐप

मोबाइल ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में मिल जाएगा। बजट ऐप http://indiabudget.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।


 

नहीं हुई हलवा सेरेमनी

बजट से जुड़ी अहम परंपरा ‘हलवा सेरेमनी’ इस बार नहीं होगी। कोरोना के बढ़ते मामलों और सेफ्टी प्रोटोकॉल के कारण हलवा सेरेमनी नहीं होगी। बल्कि, मिठाई बांट कर बजट की फाइनल प्रक्रिया शुरू की गई है। 1 फरवरी 2022 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। केंद्रीय बजट बनाने की प्रक्रिया के अंतिम चरण को चिह्नित करने के लिए, मौजूदा महामारी की स्थिति और आवश्यकता को देखते हुए हर साल एक हलवा समारोह के बजाय कोर कर्मचारियों को उनके कार्यस्थलों पर "लॉक-इन" से गुजरने के कारण मिठाई बांटी गई।

बजट में अपनी उम्मीदों का पिटारा सभी सेक्टर्स के कारोबारी अलग-अलग माध्यमों से वित्तमंत्री को भेज रहे हैं। कारोबारी बजट से उम्मीद कर रहे हैं कि वह ऐसा हो जो कोविड-19 की तीसरी लहर के समय अर्थव्यवस्था को बूस्ट दे और कारोबार को बढ़ाने में मदद करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।