Get App

Union Budget 2023-24: एनर्जी एफिशिएंट बिल्डिंग्स के लिए सब्सिडी का ऐलान कर सकती हैं फाइनेंस मिनिस्टर

Union Budget 2023-24: एनर्जी कंजर्वेशन कोड देश में क्लीन एनर्जी का इस्तेमाल बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) एनर्जी एफिशियंट बिल्डिंग्स में इस्तेमाल होने वाले मैटेरियल और इक्विपमेंट पर सब्सिडी का ऐलान अगले यूनियन बजट (Union Budget 2023) में कर सकती हैं

Avik Sinhaअपडेटेड Dec 20, 2022 पर 3:26 PM
Union Budget 2023-24: एनर्जी एफिशिएंट बिल्डिंग्स के लिए सब्सिडी का ऐलान कर सकती हैं फाइनेंस मिनिस्टर
एनर्जी कंजर्वेशन (अमेंडमेंट) विधेयक, 2022 में 100 किलो वॉट एनर्जी की खपत वाली बिल्डिंग्स को एनर्जी कंजर्वेशन कोड के दायरे में लाने की बात कही गई है।

Union Budget 2023-24: सरकार पेट्रोल-डीजल जैसे पारंपरिक ईंधन के स्रोतों का इस्तेमाल घटाने की लगातार कोशिश कर रही है। राज्य सभा ने हाल में एनर्जी कंजर्वेशन (अमेंडमेंट) विधेयक, 2022 (Energy Conservation (amendment) bill, 2022) पारित किया है। यह देश में स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) का इस्तेमाल बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। इस विधेयक में कार्बन ट्रेडिंग स्कीम (Carbon Trading Scheme) को संस्थागत बनाने की कोशिश की गई है। इससे कम उत्सर्जन वाली कंपनियां अपना कार्बन क्रेडिट ज्यादा उत्सर्जन वाली कंपनियों को बेच सेकेंगी।

एनर्जी कंजर्वेशन कोड से घटेगा उत्सर्जन

इस बिल में एनर्जी कंजर्वेशन कोड को भी शामिल किया गया है। यह कोड देश में क्लीन एनर्जी का इस्तेमाल बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। इस कोड से एनर्जी एफिशियंट बिल्डिंग्स के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) एनर्जी एफिशियंट बिल्डिंग्स में इस्तेमाल होने वाले मैटेरियल और इक्विपमेंट पर सब्सिडी का ऐलान अगले यूनियन बजट (Union Budget 2023) में कर सकती हैं। इससे कंपनियां और संस्थाओं की दिलचस्पी एनर्जी एफिशिएंट बिल्डिंग्स बनाने में बढ़ेगी।

एनर्जी एफिशिएंट बिल्डिंग के लिए कम इंटरेस्ट रेट पर लोन जरूरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें