Union Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के अगले बजट (Budget 2023) में इनकम टैक्स से जुड़े बड़े ऐलान होने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वित्त मंत्री को स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट बढ़ा देनी चाहिए। सेक्शन 80सी के तहत टैक्स के मामले में मिलने वाली राहत बढ़ाने से भी आम लोगों को फायदा होगा। लेकिन, नीति आयोग के पूर्व वाइस चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया (Arvind Panagariya) एक्सपर्ट्स की इस तरह की सलाह से इत्तेफाक नहीं रखते। उनका मानना है कि सरकार को सभी तरह के टैक्स एग्जेम्प्शंस खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने इसकी वजह के बारे में भी मनीकंट्रोल को बताया है। चूंकि, पनगढ़िया को आर्थिक मामलों का व्यापक अनुभव है, इसलिए उनकी इस सलाह पर विचार करना जरूरी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी।
