Get App

Union Budget 2023: इन 4 स्टेप्स में तैयार होता है बजट, यहां जानिए पूरा प्रोसेस

Union Budget 2023: बजट तैयार करने के पहले स्टेप के तहत वित्त मंत्रालय विभिन्न सरकारी विभागों और एजेंसियों के साथ परामर्श करता है। सरकार की नीतियों, प्राथमिकताओं, मौजूदा आर्थिक हालात देश के वित्तीय संसाधनों को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया जाता है। इसके बाद Finance Minister लोकसभा में बजट पेश करते हैं और फिर इस पर संसद में चर्चा और बहस होती है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Jan 13, 2023 पर 2:56 PM
Union Budget 2023: इन 4 स्टेप्स में तैयार होता है बजट, यहां जानिए पूरा प्रोसेस
Finance Minister लोकसभा में बजट प्रपोजल पेश करती हैं, जिसमें सरकार के अगले वित्त वर्ष के लिए रेवेन्यू और एक्सपेंडिचर का अनुमान शामिल होता है

Union Budget 2023: वित्त वर्ष 2023-24 का बजट तैयार करने की प्रक्रिया जोरशोर से जारी है। वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। हर साल फाइनेंस मिनिस्टर लोकसभा में बजट प्रपोजल (budget proposal) पेश करता है। इसमें सरकार के अगले वित्त वर्ष के रेवेन्यू और एक्सपेंडिचर का अनुमान शामिल होता है। बजट प्रस्तावों पर संसद के दोनों सत्रों लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा होती है। टैक्स में बदलाव से जुड़े फाइनेंस बिल (finance bill) पर भी इस दौरान चर्चा होती है।

पहला स्टेप

हर साल अक्बटूबर-नवंबर में बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। सरकार के अलग-अलग मंत्रालय फंड की अपनी जरूरतों के बारे में वित्त मंत्रालय को बताते हैं। वित्त मंत्रालय अन्य सरकारी विभागों और एजेंसियों के साथ भी परामर्श करता है। वित्त मंत्रालय सरकार की नीतियों, प्राथमिकताओं, मौजूदा आर्थिक हालात देश के वित्तीय संसाधनों को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें