Get App

Union Budget 2023: निर्मला सीतारमण ने ये मांगें मान लीं तो सातवें आसमान पर होगी इंडियन स्पेस इंडस्ट्री

Union Budget 2023: पिछले बजट में In-Space के लिए 33 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। इस बार स्पेस से जुड़े स्टार्टअप्स का मानना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण 100 करोड़ रुपये का आवंटन यूनियन बजट 2023 में कर सकती हैं। इससे स्पेस इंडस्ट्री नई ऊंचाई हासिल करेगी

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Dec 13, 2022 पर 1:41 PM
Union Budget 2023: निर्मला सीतारमण ने ये मांगें मान लीं तो सातवें आसमान पर होगी इंडियन स्पेस इंडस्ट्री
In-Space के लिए बजट में आवंटन बढ़ने से प्राइवेट कंपनियों को अपनी गतिविधियां बढ़ाने में मदद मिलेगी। पिछले कुछ सालों में अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई स्टार्टअप्स आए हैं।

Union Budget 2023: अंतरिक्ष (Space) से जुड़े स्टार्टअप्स को अगले यूनियन बजट (Budget 2023) से बहुत उम्मीदें हैं। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी। स्पेस स्टार्टअप्स का मानना है कि यूनियन बजट में नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड अथॉराइजेशन सेंटर (IN-Space) के लिए आवंटन बढ़ाया जा सकता है। In-Space सरकार की संस्था है, जो अंतरिक्ष से जुड़ी सभी सरकारी और निजी कंपनियों के लिए गाइडलाइंस बनाती है। In-Space के लिए बजट में आवंटन बढ़ने से प्राइवेट कंपनियों को अपनी गतिविधियां बढ़ाने में मदद मिलेगी। पिछले कुछ सालों में अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई स्टार्टअप्स आए हैं। उन्हें अपने कामकाज के विस्तार के लिए सरकार की मदद की जरूरत है।

पिछले बजट में In-Space को 33 करोड़ रुपये का आवंटन

Skyroot Aerospace के को-फाउंडर पवन कुमार चांदना ने कहा कि एक प्राइवेट कंपनी के रूप में हम उम्मीद करते हैं कि सरकार बजट में In-Space के लिए आवंटन बढ़ाएगी। इससे कॉमन टेस्टिंग फैसिलिटी की मदद से इंडस्ट्री को काफी बढ़ावा मिलेगा। Dhruv Space के हेड (स्ट्रेटेजी एंड स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के क्रांति चांद ने बताया कि पिछले बजट में In-Space के लिए 33 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें