Union Budget 2023: केंद्र सरकार के अगले यूनियन बजट में सरकार का फोकस ग्रोथ और रिफॉर्म्स पर बने रहने की उम्मीद है। LIC Mutual Fund Asset Management के फंड मैनेजर अमित नाडेकर ने कहा है कि फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण का फोकस ग्रोथ और रिफॉर्म्स पर बना रहेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि राजनीतिक मकसद को ध्यान में रख बजट में बड़े ऐलान की परंपरा धीरे-धीरे खत्म हो रही है। सरकार बजट के बाहर भी ग्रोथ और रिफॉर्म्स के बड़े उपायों का ऐलान करती रहती है। निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट (Budget 2023) पेश करेंगी। मनीकंट्रोल से बातचीत में नाडेकर ने इकोनॉमी की सेहत और बढ़ते इंटरेस्ट रेट से जुड़े मसलों पर भी खुलकर चर्चा की।
