Get App

Union Budget 2023: क्रिप्टो इनवेस्टर्स की शिकायतें दूर करेंगी निर्मला सीतारमण, क्रिप्टो मार्केट में दोबारा आएगी रौनक

पिछले बजट में सीतारमण ने क्रिप्टो एसेट से हुए प्रॉफिट पर 30 फीसदी टैक्स लगाने का ऐलान किया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके बजाय इनवेस्टर के इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगाया जा सकता हैा। इसके अलावा वर्चुअल एसेट के ट्रांजेक्शन पर 1 फीसदी TDS भी लगाया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2022 पर 10:08 AM
Union Budget 2023: क्रिप्टो इनवेस्टर्स की शिकायतें दूर करेंगी निर्मला सीतारमण, क्रिप्टो मार्केट में दोबारा आएगी रौनक
CoinGecko के मुताबिक, Bitcoin ने 2013 के बाद से 24,980 फीसदी रिटर्न निवेशकों को दिया है। Ether ने 2015 से 2,89,801 फीसदी रिटर्न दिया है।

Union Budget 2023: क्रिप्टोकरेंसी (Crypto Currency) मार्केट में पिछले 9-10 महीनों से रौनक गायब है। पिछले बजट में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने क्रिप्टो एसेट यानी Virtual Digital Assets (VDAs) पर टैक्स लगाने का ऐलान किया था। इसका असर क्रिप्टो इनवेस्टर्स और ट्रेडर्स दोनों पर पड़ा है। पिछले बजट में सीतारमण ने क्रिप्टो एसेट से हुए प्रॉफिट पर 30 फीसदी टैक्स लगाने का ऐलान किया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके बजाय इनवेस्टर के इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगाया जा सकता हैा। इसके अलावा वर्चुअल एसेट के ट्रांजेक्शन पर 1 फीसदी TDS भी लगाया गया था। इसका असर क्रिप्टो इनवेस्टर्स के सेंटिमेंट पर पड़ा है। वित्त मंत्री 1 फरवरी, 2023 को पेश होने वाले बजट (Budget 2023) में क्रिप्टो इनवेस्टर्स और ट्रेडर्स की शिकायतों को दूर कर सकती हैं। इससे क्रिप्टो मार्केट में दोबारा रौनक आ सकती है।

टैक्स के नियमों ने बढ़ाई मुसीबत

Avisa Games Guild के सीईओ प्रिय रत्नम ने कहा, "क्रिप्टो के इनवेस्टर्स के लिए TDS एक बड़ी चिंता है। खासकर इंट्रा-डे और शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स काफी निराश हैं। अगर आप 10-15 बार से ज्यादा ट्रांजेक्ट करते हैं तो आपका काफी कैपिटल फ्रिज हो जाता है।" पिछले कुछ सालों में क्रिप्टो ने बहुत रिटर्न दिया है। इससे इसमें इनवेस्ट करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी थी। खास बात यह है कि इसके इनवेस्टर्स में छोटे-बड़े हर तरह के इनवेस्टर्स शामिल हैं। खासकर इनमें युवा निवेशकों की संख्या बहुत ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें