Get App

Union Budget 2023 : PAN नंबर बन सकता है एक मात्र ‘बिजनेस ID’, बजट में बड़े ऐलान की उम्मीद

PAN single business ID : अगर बजट में यह ऐलान होता है तो भविष्य में PAN बिजनेसेज के विभिन्न कंप्लायंस के लिए एक मात्र आईडी के रूप में इस्तेमाल हो सकेगा। इस कदम से सबसे ज्यादा फायदा छोटे कारोबारियों को होने की उम्मीद है। एक ही बिजनेस आईडी से एसएमई के समय और रिसोर्सेज की बचत होगी और वे अपना ध्यान बिजनेस बढ़ाने पर दे सकेंगे

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Jan 13, 2023 पर 4:59 PM
Union Budget 2023 : PAN नंबर बन सकता है एक मात्र ‘बिजनेस ID’, बजट में बड़े ऐलान की उम्मीद
PAN को पहले से ही टैक्स के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। अब प्रोसेस को सरल बनाने और दक्षता बढ़ाने के लिए इसे एक मात्र बिजनेस आइडेंटिफिकेशन नंबर का दर्जा दिए जाने पर विचार चल रहा है

PAN single business ID : परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) जल्द ही देश में एक मात्र बिजनेस आइडेंटिफिकेशन नंबर (business identification number) बन सकता है। आम बजट 2023 (Union Budget 2023) के जरिए इसे कानूनी समर्थन मिलने की भी चर्चा हो रही है। हाल में एक मीडिया रिपोर्ट के जरिये यह बात सामने आई है। माना जा रहा है कि इसका उद्देश्य देश में बिजनेस शुरू करने और चलाने के प्रोसेस को सरल बनाना है। साथ ही बिजनेसेज के लिए कंप्लायंस का बोझ कम करना है। वर्तमान में, भारत में कारोबारियों को टैक्स के लिए रजिस्ट्रेशन, लोन लेने या बैंक अकाउंट खुलवाने जैसे विभिन्न उद्देश्यों के लिए विभिन्न आइडेंटिफिकेशन नंबर लेने पड़ते हैं।

हालांकि, PAN को पहले से ही टैक्स के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। अब प्रोसेस को सरल बनाने और दक्षता बढ़ाने के लिए इसे एक मात्र बिजनेस आइडेंटिफिकेशन नंबर का दर्जा दिए जाने पर विचार चल रहा है।

कैसे कारोबारियों के एक मात्र पहचान बनेगा पैन नंबर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें