सीएनबीसी-आवाज़ पर देखें बजट पर सबसे बड़ी कवरेज

29 फरवरी को आम बजट पेश होने वाला है, और एक बार फिर सीएनबीसी-आवाज़ पर होगी सबसे बड़ी कवरेज।

अपडेटेड Feb 25, 2016 पर 8:28 AM

बात जब बजट की हो तो सिर्फ एक चैनल का नाम याद आता है सीएनबीसी-आवाज़। 29 फरवरी को आम बजट पेश होने वाला है, और एक बार फिर सीएनबीसी-आवाज़ पर होगी सबसे बड़ी कवरेज। सीएनबीसी-आवाज़ पर बजट विशेषज्ञों का बड़ा पैनल आपको बजट की बारीकियां समझाएगा। आवाज़ के साथ होंगे कोटक महिंद्रा एएमसी के एमडी नीलेश शाह, मोतीलाल ओसवाल के ज्वाइंट एमडी रामदेव अग्रवाल, आईकैन इन्वेस्टमेंट के चेयरमैन अनिल सिंघवी, वेलस्पन इंडिया की सीईओ और ईडी दीपाली गोयनका, टैक्स एक्सपर्ट टीपी ओस्तवाल, मशहूर अर्थशास्त्री इला पटनायक। साथ ही साथ होंगे वरिष्ठ पत्रकार टीसीए श्रीनिवास राघवन, द वायर डॉट इन के फाउडिंग एडिटर एमके वेणु और राजनीतिक विश्लेषक मनीषा प्रियम।

आपको ये भी बता दें कि आवाज़ पर 29 फरवरी को सुबह 11 बजे से वित्त मंत्री अरूण जेटली का पूरा बजट भाषण आप हिंदी में सुन सकते हैं वो भी बिना ब्रेक के। बजट की भाषा अक्सर तकनीकि होती है, लेकिन सीएनबीसी-आवाज़ आपको आसान भाषा में बजट का मतलब समझाएगा, तो देखना मत भूलिएगा बजट पर सबसे बड़ी कवरेज सिर्फ सीएनबीसी-आवाज़ पर।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।