फार्मा सेक्टर की बजट से क्या हैं उम्मीदें

एफएम से फार्मा सेक्टर की मांग है कि दवाओं पर जीएसटी कम किया जाए।

अपडेटेड Jan 25, 2019 पर 4:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

घरेलू फार्मा सेक्टर ने पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें गुजरात का योगदान सबसे ज्यादा है। अगले हफ्ते अंतरिम बजट आने वाला है, ऐसे में गुजरात की फार्मा इंडस्ट्री को वित्त मंत्री से क्या उम्मीदे हैं आइए जानते हैं।

एफएम से फार्मा सेक्टर की मांग है कि दवाओं पर जीएसटी कम किया जाए, फार्मा में निवेश पर सब्सिडी मिले, फार्मा कंपनियों के शोध और विकास के लिए आसानी से लोन मिलना चहिए। इंडस्ट्री की वित्त वर्ष को जनवरी से दिसंबर किये जाने की भी मांग है।

फार्मा सेक्टर की बजट से उम्मीदें हैं कि क्रेडिट लिंक कैपिटल सब्सिडी फिर से शुरू होगी। बता दें कि पहले 1 करोड़ निवेश पर 15 फीसदी क्रेडिट लिंक कैपिटल सब्सिडी मिलती थी। फार्मा कारोबारियों की मांग है कि 5-10 करोड़ के निवेश पर क्रेडिट लिंक कैपिटल सब्सिडी दी जाए। दवाएं सस्ती करने के लिए जीएसटी दर में कमी की जाए। दवाओं पर जीएसटी 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया जाए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।