बजट में क्या हुआ महंगा, क्या हुआ सस्ता

आमतौर पर हर बजट के बाद कुछ चीजें महंगी होती हैं तो कुछ सस्ती लेकिन ढूंढे नहीं मिल रहा है कि क्या सस्ता हुआ।

अपडेटेड Feb 29, 2016 पर 4:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

आमतौर पर हर बजट के बाद कुछ चीजें महंगी होती हैं तो कुछ सस्ती लेकिन ढूंढे नहीं मिल रहा है कि क्या सस्ता हुआ। लिहाजा आप सीधे यहीं जान लीजिए कि क्या महंगा हुआ। हर तरह की कार महंगी हो गई है। पेट्रोल और सीएनजी की गाड़ियों पर 1 फीसदी सेस लगा दिया गया है। डीजल गाड़ियों पर 2.5 फीसदी सेस लगाया गया है और एसयूवी पर तो सीधे 4 फीसदी का सेस लगा दिया गया है।

सोना और हीरे के गहने महंगे हो गए हैं। बीड़ी को छोड़कर सभी तंबाकू उत्पाद महंगे हो गए हैं। इसी तरह रेल और हवाई यात्रा महंगी हो गई है। मोबाइल पर बात करना, ब्रांडेड कपड़े पहनना, रेस्त्रां में खाना और ब्यूटी पार्लर जाना भी महंगा हो गया है। थिएटर जाकर फिल्म देखते हैं तो ज्यादा बिल चुकाना होगा लेकिन अगर इससे डरकर टीवी पर ही फिल्में देखना चाहते हैं तो ये भी महंगा हो गया है। कोयला जलाना भी महंगा हो गया है। क्या सस्ता हुआ है ये गिनाने बैठें तो सिर्फ तीन चीजें समझ में आती हैं - सस्ते मकान, डायलिसिस मशीनें और विकलांग के लिए उपकरण।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।