क्या गिग वर्कर्स और फ्रीलांसर को भारत में पर्सनल लोन मिल सकता है?
फ्रीलांसर और गिग वर्कर्स भी पर्सनल लोन ले सकते हैं, लेकिन उनकी इनकम की अनियमितता के कारण अप्रूवल प्रक्रिया सैलरीड प्रोफेशनल्स से अलग होती है. सही दस्तावेजों के साथ अब कई बैंक, NBFC और डिजिटल प्लेटफॉर्म ऐसे प्रोफेशनल्स को भी लोन ऑफर कर रहे हैं।
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 12:07 PM
भारत में फ्रीलांसिंग और गिग वर्क का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. कई प्रोफेशनल्स अब ट्रेडिशनल सैलरीड जॉब्स से हटकर इस मॉडल को अपना रहे हैं. गिग वर्क का मतलब है शॉर्ट-टर्म और फ्लेक्सिबल जॉब्स, जहां किसी को प्रोजेक्ट या टास्क बेसिस पर हायर किया जाता है. इसमें फ्रीलांस राइटिंग, राइड-शेयरिंग, फूड डिलीवरी, ग्राफिक डिजाइन और ऑनलाइन ट्यूटरिंग जैसी एक्टिविटीज शामिल हैं.
यह मॉडल जहां ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी और इंडिपेंडेंस देता है, वहीं इसके साथ एक बड़ी चुनौती भी है. दरअसल, ऐसे जॉब स्टेटस वालों के लिए लोन लेना मुश्किल हो जाता है.
क्या गिग वर्कर्स और फ्रीलांसर पर्सनल लोन ले सकते हैं?
गिग वर्कर्स और फ्रीलांसर पर्सनल लोन ले सकते हैं, लेकिन इनका प्रोसेस सैलरीड प्रोफेशनल्स से अलग होता है. पर्सनल लोन अप्रूवल में इनकम स्टेबिलिटी और क्रेडिटवर्थिनेस अहम होती है. सैलरीड प्रोफेशनल्स को इसका फायदा मिलता है. क्योंकि उनकी इनकम स्टेबल होती है और बैंक स्टेटमेंट से यह साबित किया जा सकता है. जबकि फ्रीलांसर और गिग वर्कर्स की इनकम ऊपर-नीचे होती रहती है, जिससे बैंक्स के लिए उनकी क्रेडिटवर्थिनेस का आकलन करना मुश्किल हो जाता है.
लेंडर्स ऐसे मामलों में ITR, बैंक स्टेटमेंट और क्रेडिट स्कोर जैसे दूसरे तरीकों से कन्फर्मेशन लेते हैं. क्रेडिट स्कोर जितना ज्यादा होगा, लोन मिलने का चांस उतना बेहतर होगा. आज कई बैंक और NBFC सेल्फ-एम्प्लॉयड और फ्रीलांसर को पर्सनल लोन ऑफर कर रहे हैं. कुछ फिनटेक कंपनियां तो गिग वर्कर्स को उनके डिजिटल फाइनेंशियल डेटा के आधार पर कस्टमाइज्ड लोन देती हैं.
मनीकंट्रोल ने भी लेंडर्स के साथ पार्टनरशिप की है, जहां से आप 100% डिजिटल प्रोसेस के जरिए 50 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं. बस तीन स्टेप्स में काम हो जाता है – डिटेल्स भरें, KYC पूरा करें और EMI टर्म चुनें. आपके वर्क स्टेटस के हिसाब से इंटरेस्ट रेट्स 9.99% सालाना से शुरू हो सकते हैं.
फ्रीलांसर और गिग वर्कर्स के लिए पर्सनल लोन एलिजिबिलिटी
हर बैंक और फिनटेक कंपनी के अपने क्राइटेरिया होते हैं. लेकिन कुछ सामान्य शर्तें इस प्रकार हैं:
एप्लिकेंट की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए.
ज्यादातर बैंक मिनिमम मंथली इनकम 25,000 से 30,000 रुपए मांगते हैं. NBFC और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स इस मामले में थोड़े फ्लेक्सिबल हो सकते हैं.
फ्रीलांसर के पास सैलरी स्लिप्स नहीं होतीं, इसलिए बैंक्स पिछले 2–3 साल के ITR देखते हैं. कुछ लेंडर्स 6–12 महीने के बैंक स्टेटमेंट और डिजिटल इनवॉइस भी मांगते हैं.
CIBIL स्कोर 700 या उससे ऊपर होने पर अप्रूवल के चांस बढ़ जाते हैं. कम स्कोर होने पर गारंटर या अतिरिक्त प्रूफ की जरूरत पड़ सकती है.
कुछ लोन के लिए कम से कम दो साल का फील्ड एक्सपीरियंस होना जरूरी है.
एप्लिकेंट के पुराने लोन और डेट भी देखे जाते हैं. DTI यानी डेब्ट-टू-इनकम रेशियो जितना कम होगा, अप्रूवल के चांस उतने ज्यादा होंगे.
फ्रीलांसर और गिग वर्कर्स के लिए इंटरेस्ट रेट्स
स्टेबल इनकम और सैलरी स्लिप्स की कमी एवं काम में अस्थिरता की आशंका के चलते बैंक्स फ्रीलांसर और गिग वर्कर्स को हाई-रिस्क बोर्रोवर मानते हैं. उनकी इनकम हिस्ट्री को बैंक स्टेटमेंट और ITR से चेक किया जाता है.
सैलरीड प्रोफेशनल्स की तुलना में इन्हें ज्यादा इंटरेस्ट रेट्स पर लोन ऑफर किया जाता है, आमतौर पर 12% से 30% सालाना तक. इसके साथ ही ज्यादा डॉक्यूमेंटेशन की भी जरूरत पड़ती है, जैसे - मल्टीपल ITRs, बैंक स्टेटमेंट्स और क्लाइंट इनवॉइसेस. इस दौरान अप्रूव्ड लोन अमाउंट भी अक्सर कम होता है.
भारत में गिग वर्कर्स और फ्रीलांसर के लिए लोन लेना मुश्किल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं. स्टेबल बैंक बैलेंस, रेगुलर टैक्स फाइलिंग और अच्छा क्रेडिट स्कोर लोन अप्रूवल आसान बना सकते हैं. गिग इकॉनमी के बढ़ने के साथ लेंडर्स भी ज्यादा फ्लेक्सिबल ऑप्शंस और सिंपल डॉक्यूमेंटेशन ऑफर कर रहे हैं.
मनीकंट्रोल ने लेंडर्स के साथ पार्टनरशिप की है ताकि 50 लाख रुपए तक का फास्ट और फुली डिजिटल लोन उपलब्ध कराया जा सके. इसका प्रोसेस आसान है – डिटेल भरें, KYC वेरिफिकेशन करें और EMI प्लान चुनें. यहां इंटरेस्ट रेट्स 9.99% सालाना से शुरू होते हैं.