Get App

इन नियमों के उल्लंघन पर RBI सख्त, गुजरात और पुणे के दो बैंकों पर जुर्माना

केंद्रीय बैंक आरबीआई (RBI) ने अनियमितताओं के चलते गुजरात और पुणे (महाराष्ट्र) के दो सहकारी बैंकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 18, 2022 पर 10:50 AM
इन नियमों के उल्लंघन पर RBI सख्त, गुजरात और पुणे के दो बैंकों पर जुर्माना
सोमवार को आरबीआई ने गुजरात के को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ राजकोट और पुणे के राज राजगुरुनगर सहकारी बैंक पर कार्रवाई की जानकारी दी।

केंद्रीय बैंक आरबीआई (RBI) ने अनियमितताओं के चलते गुजरात और पुणे (महाराष्ट्र) के दो सहकारी बैंकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। आरबीआई ने इन बैकों पर जुर्माना लगाया है। सोमवार को आरबीआई ने गुजरात के को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ राजकोट (Co-operative Bank of Rajkot) और पुणे के राज राजगुरुनगर सहकारी बैंक (Raj Rajgurunagar Sahakari Bank) पर कार्रवाई की जानकारी दी।

राज राजगुरुनगर सहकारी बैंक पर 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस पर यह जुर्माना ब्याज दरों और डिपॉजिट्स को लेकर केंद्रीय बैंक के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर लगाया गया है। वहीं को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ राजकोट पर जागरुकता योजनाओं से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इस वक्त निफ्टी बैंक दुनिया का सबसे मजबूत इंडेक्स, हर गिरावट में खरीदारी का मौका खोजें: अनुज सिंघल

Co-operative Bank of Rajkot पर इस कारण RBI सख्त

सब समाचार

+ और भी पढ़ें