सीबीआई को मिली Chanda Kochhar और Deepak Kochhar की रिमांड, वीडियोकॉन लोन फ्रॉड में स्पेशल कोर्ट की कार्रवाई

Chanda Kochhar CBI remand : सीबीआई ने शनिवार, 24 दिसंबर को इस केस में मिलीभगत में पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों के लिए तीन दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने शुक्रवार, 23 दिसंबर को ICICI Bank की पूर्व सीईओ Chanda Kochhar और उनके पति Deepak Kochhar को गिरफ्तार कर लिया था

अपडेटेड Dec 25, 2022 पर 9:24 AM
Story continues below Advertisement
चंदा कोचर ने ICICI बैंक का सीईओ रहते हुए वीडियोकॉन ग्रुप के इस लोन को मंजूरी दी थी। आरोप है कि इस लोन के बदले में उनके पति दीपक कोचर की कंपनी में वीडियोकॉन से निवेश मिला था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Chanda Kochhar CBI remand : मुंबई की एक विशेष अदालत ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ-एमडी चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर (Deepak Kochhar) को सोमवार, 26 दिसंबर तक के लिए सीबीआई (CBI) की कस्टडी में भेज दिया है। आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन मनी लॉन्ड्रिंग केस (ICICI Bank-Videocon money laundering case) में कथित लिप्तता के आरोप में यह कार्रवाई की है। सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई ने शनिवार, 24 दिसंबर को इस केस में मिलीभगत में पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों के लिए तीन दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने शुक्रवार, 23 दिसंबर को ICICI Bank की पूर्व सीईओ Chanda Kochhar और उनके पति Deepak Kochhar को गिरफ्तार कर लिया था।

    Multibagger: इस साल रॉकेट की तरह भागा 3 रुपये का यह गुमनाम शेयर, दिया 2,000% से भी अधिक का रिटर्न

    3,000 करोड़ रुपये के लोन का है मामला


    दोनों की गिरफ्तारी वीडियोकॉन ग्रुप (Vidocon Group) को दिए 3,000 करोड़ रुपये के एक लोन के सिलसिले में हुई है। चंदा कोचर ने ICICI बैंक का सीईओ रहते हुए वीडियोकॉन ग्रुप के इस लोन को मंजूरी दी थी। आरोप है कि इस लोन के बदले में उनके पति दीपक कोचर की कंपनी में वीडियोकॉन से निवेश मिला था।

    जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप

    सीबीआई ने आरोप लगाया कि चंदा कोचर ने वीडियोकॉन की कई कंपनियों को इस तरह के छह लोन गलत तरीके से दिए थे। केंद्रीय एजेंसी ने आरोप लगाया कि उन्होंने Videocon group के लोन को मंजूरी देने के लिए दूसरी कमेटियों को प्रभावित किया।

    सीबीआई ने यह भी आरोप लगाया कि वे जवाब देने से बच रहे हैं और जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

    वीडियोकॉन ग्रुप को नियमों की अनदेखी कर लोन देने के आरोप सामने के बाद 59 वर्षीय चंदा कोचर ने अक्टूबर 2018 में ICICI Bank के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था।

    ICICI बैंक ने एक साल बाद जारी एक बयान में कहा कि उन्होंने बैंक की आचार संहिता और आंतरिक नीतियों का उल्लंघन किया और वह कोचर के इस्तीफे को बर्खास्तगी के कारण के रूप में मानेगा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।