Multibagger: इस साल रॉकेट की तरह भागा 3 रुपये का यह गुमनाम शेयर, दिया 2,000% से भी अधिक का रिटर्न

Hemang Resources Shares: इस कोल ट्रेडिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के शेयरों में इस साल 20 गुना से ज्यादा का उछाल आया है। 2022 की शुरुआत में यह शेयर 3 रुपये का था, जो आज करीब 66 रुपये पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Dec 24, 2022 पर 2:37 PM
हेमंग रिसोर्सेज (Hemang Resources) साल 2022 के सबसे बड़े मल्टीबैगर शेयरों में से एक है

Hemang Resources Shares: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए साल 2022 उथल-पुथल भरा रहा है। ग्लोबल लेवल पर महंगाई और केंद्रीय बैंकों के सख्त रुख के चलते इस साल शेयरों ने शानदार रिटर्न देना बंद कर दिया। हालांकि जोखिम लेने वाले बहादुरों के लिए कुछ गुमनाम शेयरों पर लगाया दांव उनकी कल्पना से भी अधिक फायदेमंद साबित हुआ है। ऐसा ही एक गुमनाम शेयर हेमंग रिसोर्सेज (Hemang Resources) का है, जो साल 2022 के सबसे बड़े मल्टीबैगर शेयरों (Multibagger Stocks) में से एक साबित हुआ है। यह एक कोयला सप्लाई करने वाली कंपनी है, जो अपने शेयरों में आए भारी उछाल का श्रेय उर्जा संकट को देती है।

हेमांग रिसोर्सेज लिमिटेड को पहले भाटिया इंडस्ट्रीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। साल 2022 में अब तक यह शेयर करीब 2,026.60 फीसदी ऊपर चढ़ चुका है। इस साल की शुरुआत में इस शेयर की कीमत महज 3 रुपये थी, जो अब करीब 66 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

यह कंपनी कोल ट्रेडिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के कारोबार में है। कंपनी विदेशों से इंपोर्ट किए गए और स्वदेशी दोनों तरह के कोयले बेचती है। यह लैंड की भी ट्रेडिंग करती है, और स्टीवडोरिंग और लॉजिस्टिक सेवाएं प्रदान करती है।


कंपनी के वित्तीय आंकड़े क्या कहते हैं?

पेनी स्टॉक अपने वित्तीय से आंकड़ों से कम ही भरोसा जगाते हैं। हालांकि हेमांग रिसोर्सेज ने अपने रेवेन्यू में उछाल की सूचना दी है। कंपनी ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में उसका रेवेन्यू 155.53 करोड़ रुपये रहा। वहीं उसका शुद्ध मुनाफ इस अवधि में 19.52 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें- स्मॉलकैप इंडेक्स 7% से अधिक टूटा, 300 से अधिक स्टॉक 31% तक फिसले, जानें आगे कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

हालांकि पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू शून्य रहा था और इसने 5 लाख रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। जाहिर है कि वित्त वर्ष 2023 में कंपनी कंपनी की किस्मत FY23 में नाटकीय रूप से बदली है। हेमंग रिसोर्सेज इसका श्रेय काफी हद देश में कोल इंपोर्ट की बदलती परिस्थिति को देती है।

Hemang Resources के शेयरों में इसलिए आ रही तेजी

आपको याद होगा कि पिछले 2 सालों से भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की मांग काफी बढ़ गई थी, जिसके बाद से कोयले के इंपोर्ट में बढ़ोतरी हुई है। संसद में बीते 7 दिसंबर को दी गई जानकारी के मुताबिक, पावर सेक्टर ने इस साल अप्रैल से अक्टूबर अवधि के दौरान करीब 3.88 करोड़ टन कोयला इंपोर्ट किया है। एनालिस्ट्स की माने तो भारत में विदेशों से आयात किए गए कोयले की लागत मौजूदा वित्त वर्ष में करीब 35 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।

सतर्क रहने की जरूरत

हेमंग रिसोर्सेज जैसी कोयला सप्लाई करने वाली कंपनियों को मांग और कीमतों में इस बढ़ोतरी से फायदा हुआ है। हालांकि यह इसके शेयरों में भारी उछाल के पीछे की वजह को कुछ ही हद तक सही ठहराता है, लेकिन यह इसकी पूरी जानकारी नहीं देता। बता दें कि पेनी स्टॉक्स काफी अस्थिर, आसानी से लिक्विड नहीं होने वाले और अत्यधिक जोखिम भरा माना जाता है। इसे ध्यान रखते हुए हेमांग रिसोर्सेज के शेयरों की तेजी को एक हद तक सावधानी के साथ देखा जाना चाहिए।

कंपनी के बारे में

हेमंग रिसोर्सेज को मूल रूप से 1993 में बीसीसी हाउसिंग फाइनेंस एंड लीजिंग कंपनी लिमिटेड नाम से एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) के रूप में शुरु किया गया था। हालांकि 1994 और फिर 2006 में इसका नाम बदलकर भाटिया इंडस्ट्रीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड हो गया और अंत में 2015 में फिर इसका नाम बदलकर हेमंग रिसोर्सेज कर दिया गया। साथ ही कंपनी का मुख्य बिजनेस भी अब कोयला व्यापार हो गया है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।