स्मॉलकैप इंडेक्स 7% से अधिक टूटा, 300 से अधिक स्टॉक 31% तक फिसले, जानें आगे कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी मीडिया इंडेक्स 9 प्रतिशत गिर गया। निफ्टी पीएसयू इंडेक्स 10 प्रतिशत से ज्यादा फिसला। निफ्टी रियल्टी करीब 7 प्रतिशत और निफ्टी मेटल इंडेक्स 6.4 प्रतिशत तक टूट गया। वहीं निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 1.5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इस हफ्ते के दौरान बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में 5 प्रतिशत, लार्ज-कैप में 3 प्रतिशत और स्मॉल-कैप इंडेक्स में 7.6 प्रतिशत की गिरावट आई

अपडेटेड Dec 24, 2022 पर 1:59 PM
Story continues below Advertisement
Samco Securities के अपूर्वा शेठ ने कहा अभी हम निफ्टी में इंतजार करेंगे और नये लॉन्ग ट्रेड नहीं लेंगे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एक मजबूत शुरुआत के बाद शुक्रवार 23 दिसंबर को समाप्त हफ्ते में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सेस में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। इसके साथ दलाल स्ट्रीट पर मंदड़ियों ने कब्जा कर लिया। इसकी वजह ये रही कि कोविड के बढ़ते मामलों ने निवेशकों को परेशान कर रखा है। बीएसई सेंसेक्स 1,492.52 अंक या 2.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,845.29 पर बंद हुआ। निफ्टी 462.2 अंक या 2.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,806.8 के स्तर पर बंद हुआ। इस महीने में दोनों बेंचमार्क इंडेक्सेस में 5-5 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो निफ्टी पीएसयू इंडेक्स 10 प्रतिशत से ज्यादा गिरा। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 9 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी करीब 7 प्रतिशत और निफ्टी मेटल इंडेक्स 6.4 प्रतिशत लुढ़क गया। जबकि निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

    इस सप्ताह के दौरान बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 7.6 प्रतिशत, मिड-कैप इंडेक्स में 5 प्रतिशत और लार्ज-कैप में 3 प्रतिशत की गिरावट आई।


    बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स 7.6 प्रतिशत गिर गया। इसमें 300 से अधिक शेयरों में डबल डिजिट गिरावट देखी गई। लांसर कंटेनर लाइन्स, गुड लक इंडिया, एंड्रयू यूल एंड कंपनी, महानगर टेलीफोन निगम, बीसीएल इंडस्ट्रीज, इंफीबीम एवेन्यू, रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर, ताज जीवीके होटल एंड रिसॉर्ट्स, दीपक फर्टिलाइजर्स, नेशनल फर्टिलाइजर्स, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स, एचएलवी, पंजाब एंड सिंध बैंक, IFCI, हिंदुस्तान फूड्स, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज, साउथ इंडियन बैंक, RSWM और SEPC के शेयर 20-31 प्रतिशत तक टूट गये।

    Midcaps vs Largecaps: नये साल 2023 में निवेशक किन स्टॉक्स पर लगाएंगे सबसे ज्यादा दांव

    दूसरी तरफ मोरपेन लैबोरेट्रीज, सिनकॉम फॉर्म्युलेशन, आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स, नेक्टर लाइफसाइंसेज, जेबीएम ऑटो और न्यूरेका के शेयर में 10-34 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

    Samco Securities के अपूर्वा शेठ से जानें निफ्टी की आगे की चाल

    अपूर्वा सेठ ने कहा कि इंडेक्स के लिए तत्काल सपोर्ट लगभग 17,700 पर है। उसके बाद सपोर्ट 17,400 के स्तर पर देखने को मिल रहा है। वहीं इसमें 18,200 के स्तर रेजिस्टेंस दिखाई दे रहा है। हम अभी इसमें इंतजार करेंगे और नये लॉन्ग ट्रेड नहीं लेंगे।

    Sharekhan by BNP Paribas के जतिन गेडिया से जानें निफ्टी की आगे की चाल

    वीकली चार्ट पर निफ्टी 20-वीक के मूविंग एवरेज (17839) पर पहुंच गया है। ये स्तर अगले हफ्ते के दौरान कुछ राहत प्रदान कर सकता है। हालांकि इसके यहां शॉर्ट टर्म तक टिकने की संभावना है। लेकिन कुल मिलाकर शॉर्ट टर्म ट्रेंड निगेटिव हो गया है।

    अगर निफ्टी में कमजोरी आई तो इंडेक्स 17,560 तक नीचे फिसल जायेगा। निफ्टी में अहम सपोर्ट 17,730 – 17,700 पर दिख रहा है। जबकि तत्काल रेजिस्टेंज 17,930 – 18,000 के लेवल पर है।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।