Get App

Axis Bank-Citibank Deal: सिटीबैंक के ग्राहकों को क्या पहले की तरफ मिलते रहेंगे सभी ऑफर, जानिए इसके लिए क्या करना होगा?

एक्सिस बैंक ने बुधवार को 12,325 करोड़ रुपये के एक डील में अमेरिका के दिग्गज बैंकिंग समूह सिटीग्रुप के भारतीय रिटेल बैंकिंग कारोबार के अधिग्रहण करने का ऐलान किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2022 पर 8:07 AM
Axis Bank-Citibank Deal: सिटीबैंक के ग्राहकों को क्या पहले की तरफ मिलते रहेंगे सभी ऑफर, जानिए इसके लिए क्या करना होगा?
अगर आप भी सिटी बैंक के ग्राहक हैं तो जानिए अपनी सर्विस जारी रखने के लिए आपको क्या करना होगा?

Axis Bank-Citibank Deal: एक्सिस बैंक ने Citybank का भारतीय रिटेल कंज्यूमर बिजनेस  12,325 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। इस डील के तहत एक्सिस बैंक को  सिटी बैंक का क्रेडिट कार्ड्स, होम लोन और रिटेल बैंकिंग बिजनेस भी मिलेगा। ऐसे में सवाल ये है कि सिटी बैंक के कार्ड होल्डर्स को पहले की तरह सारी सुविधाएं मिलेंगी या नहीं। सिटी बैंक के करीब 30 लाख खाताधारक और क्रेडिट होल्डर्स हैं। इन सभी खाताधारकों और क्रेडिट होल्डर्स को अब अपने खाते को एक्सिस बैंक में ट्रांसफर करने के लिए सहमति देनी होगी।

अगर कस्टमर्स अपने अकाउंट, क्रेडिट कार्ड और दूसरे बिजनेस को एक्सिस को देने का फैसला करते हैं, तो उनका बैंक बदल जाएगा। वहीं अगर वे ऐसा नहीं चुनते हैं तो उनके और बैंक के बीच रिश्ता खत्म हो जाएगा और उन्हें बैंक अकाउंट से अपना पूरा पैसा निकालना होगा।

एक्सिस बैंक ने बुधवार को 12,325 करोड़ रुपये के एक डील में अमेरिका के दिग्गज बैंकिंग समूह सिटीग्रुप के भारतीय रिटेल बैंकिंग कारोबार के अधिग्रहण करने का ऐलान किया। एक्सिस बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर, अमिताभ चौधरी ने बताया कि सिटीबैंक के ग्राहकों को पहले की तरह ही सभी रिवॉर्ड्स, प्रिविलेज और ऑफर मिलते रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें