क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX ने की कर्मचारियों की छंटनी, बिजनेस को रिस्ट्रक्चर करने में जुटी कंपनी

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज कॉइनडीसीएक्स (CoinDCX) ने अपने कुछ कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी लागत को कम करने के अपने ऑर्गनाइजेशन में नए सिरे से बदलाव कर रही है, जिसके चलते यह छंटनी (Layoffs) हुई है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि छंटनी का सबसे अधिक असर मार्केटिंग, ब्रांडिंग और एक्टिवेशन टीम के कर्मचारियों पर पड़ा है

अपडेटेड Jan 11, 2023 पर 8:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
CoinDCX ने लागत घटाने के लिए कुछ कर्मचारियों की छंटनी की है

-संघमित्रा कर & देबंगना घोष

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज कॉइनडीसीएक्स (CoinDCX) ने अपने कुछ कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी लागत को कम करने के अपने ऑर्गनाइजेशन में नए सिरे से बदलाव कर रही है, जिसके चलते यह छंटनी (Layoffs) हुई है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि छंटनी का सबसे अधिक असर मार्केटिंग, ब्रांडिंग और एक्टिवेशन टीम के कर्मचारियों पर पड़ा है। यह छंटनी ऐसे समय में हुई है, जब भारत सहित दुनिया भर में क्रिप्टो-एक्सचेंज, बाजार की विपरीत स्थितियों और नियामकीय चुनौतियों से जूझ रहे हैं और लागत को घटाने के लिए छंटनी का सहारा ले रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मार्केटिंग, ब्रांडिंग और एक्टिवेशन टीम आदि से करीब 80-100 कर्मचारियों की छंटनी की गई है। मनीकंट्रोल स्वतंत्र रूप से इन तथ्यों की जांच नहीं कर सकता है। सूत्रों ने बताया कि CoinDCX ने इन कर्मचारियों को इस्तीफा देने को कहा है और उनमें से कई फिलहाल नोटिस पीरियड पर हैं। छंटनी वाले कर्मचारियों को एक महीने की एडवांस सैलरी दी गई है।


CoinDCX ने किया इनकार

हालांकि CoinDCX ने इस घटनाक्रम से इनकार किया है। मनीकंट्रोल के भेजे सवालों के जवाब में कंपनी में कहा, "हम अभी बिजनेस को खड़ा करने के चरण में है और कई प्रोडक्ट पर अभी काम चल रहा है। ऐसे में इसके चलते कुछ नए पद बने हैं, जिनके लिए हम हायरिंग कर रहे हैं। साथ ही इसने हमें आतंरिक स्तर पर रिशफल का भी मौका दिया है। इन नई पुनर्गठित टीमों के कर्मचारियों को नए कार्य दिए जा रहे हैं, जिससे में Web3 सेगमेंट में CoinDCX की ग्रोथ में अपना योगदान दे सकें।"

यह भी पढ़ें- Gainers & Losers: सेंसेक्स में मामूली गिरावट, आज इन 10 शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा हलचल

कंपनी ने कहा, "CoinDCX में कुल कर्मचारियों की संख्या 642 है। हम सभी को सार्थक भूमिकाएं और चार्टर देने की दिशा में कोशिश करते हैं, जो हमारे कर्मचारियों को इस जगह पर सीखने और आगे बढ़ने में मदद करेंगे।"

पिछले साल तक कंपनी आक्रामक हायरिंग के मूड में दिख रही थी। CoinDCX के को-फाउंडर और सीईओ सुमित गुप्ता ने पिछले साल मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, "हमने इस साल 1,000 लोगों को हायर करने का लक्ष्य रखा था। हमें बहुत सारे लोगों की आवश्यकता होगी क्योंकि हम 'Okto' का निर्माण कर रहे हैं। साथ ही कंप्लायंस में बढ़ोतरी और कस्टमर सपोर्ट के लिए भी हम काफी कुछ कर रहे हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।