Crypto Price: 3% बढ़ी BitCoin की चमक, Ethereum में भी तेजी, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। दो क्रिप्टो की मामूली तेजी को छोड़ बाकी में 13 फीसदी तक की तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक तीन फीसदी से अधिक बढ़ी और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी बढ़ा है

अपडेटेड Apr 19, 2024 पर 5:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.27 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.25 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। दो क्रिप्टो-टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) की मामूली तेजी को छोड़ बाकी में 13 फीसदी तक की तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक तीन फीसदी से अधिक बढ़ी और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 3.41 फीसदी के उछाल के साथ 64,840.39 डॉलर (54.12 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी डेढ़ फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 4.03% की तेजी आई है और यह 2.36 लाख करोड़ डॉलर (196.98 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो- टेथर और यूएसडी क्वॉइन ही ग्रीन है। हालांकि इनमें भी तेजी मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में डोजेक्वॉइन 23 फीसदी से अधिक, कार्डानो 20 फीसदी से अधिक, एक्सआरपी करीब 18 फीसदी, सोलाना 16 फीसदी से अधिक, एथेरियम करीब 12 फीसदी, बीएनबी करीब 10 फीसदी, बिटक्वॉइन 8 फीसदी से अधिक और टॉनक्वॉइन डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है।


क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 11423 करोड़ डॉलर (9.53 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 4.03% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.27 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.25 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 64,840.39 डॉलर 3.41%
एथेरियम (Ethereum) 3,101.11 डॉलर 1.59%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.05%
बीएनबी (BNB) 559.57 डॉलर 2.31%
सोलाना (Solana) 145.17 डॉलर 6.58%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.5015 डॉलर 1.55%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 7.15 डॉलर 13.36%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.1531 डॉलर 2.58%
कार्डानो (Cardano) 0.4683 डॉलर 4.32%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।