Cryptocurrencies Prices Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों में बढ़तरी की आशंकाओं ने क्रिप्टो बाजार पर असर डाला है। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गिरावट का दौर जारी है। दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन में एक फीसदी की गिरावट आई और ये 20,073 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप में तेजी आई और ये 1 ट्रिलियन डॉलर के ऊपर आ गया।
19,000 डॉलर तक आ सकता है बिटकॉइन
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर बिटकॉइन पर अगर प्रेशर बना तो ये 20,000 डॉलर के नीचे आज आ सकता है। अब बिटकॉइन 20,000 डॉलर के निशान पर टेस्ट होना है। अगर बिटकॉइन 20,000 डॉलर पर नीचे जाता है तो ये 19,000 डॉलर तक आ सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक ईथर मर्ज से पहले 2,000 डॉलर तक आ सकता है।
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 3 फीसदी की तेजी आई। ईथर 1,555 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। हाल में क्रिप्टो बाजार में ईथर ने 2,000 डॉलर के लेवल को पार किया था। ब्लॉकचेन के सॉफ्टवेयर अपग्रेड जिसे मर्ज का नाम दिया गया है, वह 15 सितंबर को पूरा होने वाला है।
Dogecoin में बीते 24 घंटों में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और ये 0.06 फीसदी पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, शीबा इनू में भी 2 फीसदी की गिरावट रही और 0.000012 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। Chainlink, Apecoin, XRP, Uniswap, Tron, Binance USD, Solana, Polkadot, Avalanche, Tether में बीते 24 घंटों में गिरावट देखने को मिली। वहीं, Litecoin, Polygon और Steller में तेजी रही।
1 ट्रिलियन डॉलर के ऊपर आया - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप में 2 फीसदी की गिरावट रह लेकिन ये तब भी 1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर रहा। मार्केट कैप 1.02 ट्रिलियन डॉलर रहा। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर पर था। अभी ये अपने पीक से काफी पीछे है।