Cryptocurrencies Prices: क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट जारी, क्या ये है खरीदने का अच्छा समय!

Cryptocurrencies Prices: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गिरावट का दौर जा रही है

अपडेटेड Jan 22, 2022 पर 11:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Cryptocurrencies Prices: क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट जारी, क्या ये है खरीदने का अच्छा समय!

Cryptocurrencies Prices: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गिरावट का दौर जा रही है। सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत ने आज 39,000 के स्तर से नीचे कारोबार करके गिरावट की तरफ जाती नजह आई। बाजार मूल्य के हिसाब से सबसे बड़ी डिजिटल संपत्ति नवंबर में पीक पर पहुंचने के बाद से लगभग 40% की गिरावट के साथ नीचे की ओर ही जा रही है।

गिरावट के ट्रेंड को जारी रखते हुए बिटकॉइन की कीमत आज 9.4% की गिरावट के साथ 36,436.88 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। बिटकॉइन के लिए हाल ही में केवल एक ही बात स्थिर रही है। इस साल की शुरुआत से ही इसमें 14 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

अन्य डिजिटल करेंसी Ether और meme कॉइन में गिरावट का दौर जारी है। Ethereum 12.1% गिरकर 2,593.50 डॉलर पर बंद हुआ। Binance Coin का कारोबार 386.64 डॉलर पर था जो कि 9.9% गिरावट पर कारोबार कर रहा था। Cardano 8.6% गिरकर 1.14 डॉलर पर है।


सोलाना 12.4% गिरकर 111.59 डॉलर पर, जबकि Dogecoin 7% गिरकर 0.143498 डॉलर पर आ गया। शीबा इनु में 15.6% की भारी गिरावट के साथ 0.00002218 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।

इस बीच नवंबर के बाद से बिटकॉइन की गिरावट ने मार्केट वैल्यू में 600 बिलियन डॉलर से अधिक का सफाया हो चुका है। कुल क्रिप्टो बाजार से 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। बेस्पोक इन्वेस्टमेंट ग्रुप के अनुसार बिटकॉइन और कुल बाजार दोनों के लिए बहुत अधिक फीसदी की गिरावट आई है। यह दोनों के लिए डॉलर के टर्म में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है।

ICICI Bank Q3 Preview | मुनाफे और ब्याज आय में हो सकता है इजाफा, एसेट क्वालिटी के स्थिर रहने का अनुमान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।