प्राइवेट सेक्टर में देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के नतीजों में इस इंडस्ट्री के रुझान के अनुसार गिरते प्रोविजंस और स्थिर एसेट क्वालिटी के साथ अच्छी अर्निंग ग्रोथ होने की उम्मीद है। बैंक द्वारा दिसंबर 2021 की तिमाही के नतीजे 22 जनवरी को जारी किये जायेंगे। आज और कल शेयर बाजार बंद होने कारण बैंक के नतीजे घोषित होने पर स्टॉक पर नतीजों का असर दो दिनों के बाद सोमवार के सेशन में देखने को मिलेगा।
इस स्टॉक ने अक्टूबर 2021 की तिमाही की शुरुआत के बाद से शानदार प्रदर्शन किया जिसमें अच्छी क्रेडिट ग्रोथ के बीच इंडस्ट्री में अपेक्षित रिकवरी और कोविड -19 की तीसरी लहर में सरकार द्वारा कोई लॉकडाउन नहीं होने के कारण 15 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली। असल में इसने बेंचमार्क निफ्टी 50 और सेक्टर इंडेक्स बैंक निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि इंडेक्सेस इसी अवधि में सपाट रहे हैं।
विश्लेषकों का अनुमान है कि सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में संभावित 15 प्रतिशत क्रेडिट ग्रोथ और स्थिर शुद्ध ब्याज मार्जिन के बीच आईसीआईसीआई बैंक की शुद्ध ब्याज आय में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होगी, जबकि प्रोविजंस और बेस इफेक्ट में गिरावट के साथ मुनाफे में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होने की उम्मीद है।
Kotak Institutional Equities का अनुमान
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का कहना है, "हमें सालाना आधार पर लगभग 15 प्रतिशत की प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PPoP) ग्रोथ की उम्मीद है। एसएमई और रिटेल में लोन ग्रोथ लगभग 15 प्रतिशत पर स्थिर रहेगी, लेकिन इसमें कॉरपोरेट से भी बेहतर सपोर्ट मिल सकता है।" ब्रोकरेज को सालाना आधार पर नतीजों में 18 प्रतिशत मुनाफा वृद्धि की उम्मीद है।
कोटक को उम्मीद है कि प्रोविजंस घटकर लोन का 1.2 प्रतिशत रहेंगे, जिससे नेट नॉन-परफॉर्मिंग लोंस (NPL) रेश्यो कम हो जाएगा। "हम लगभग 2 प्रतिशत स्लीपेज की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन हम रिकवरी पर एक ठोस कमेंटरी देख हैं जिसके परिणामस्वरूप एसेट क्वालिटी में कम स्ट्रेस नजर आ रहा है।"
आईडीबीआई कैपिटल का कहना है, "हम उम्मीद करते हैं कि सालाना आधार पर एनआईआई की वृद्धि (NII growth) 23.6 प्रतिशत और बेहतर ऑपरेटिंग प्रॉफिट के चलते मुनाफे (PAT) में सालाना आधार पर 16.2 प्रतिशत की वृद्धि होगी। हम सालाना आधार पर लोन ग्रोथ और डिपॉजिट ग्रोथ प्रत्येक में 15 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद करते हैं।"
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)