Cryptocurrency Prices Today: लाल निशान पर क्रिप्टोकरेंसी बाजार, 21000 डॉलर के नीचे रहा बिटकॉइन

बिटकॉइन में इस साल 53 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छूआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है

अपडेटेड Jun 28, 2022 पर 12:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
क्रिप्टोकरेंसी बाजार आज लाल निशान पर कारोबार कर रहा है।

Cryptocurrency Prices Today 28 June2022: क्रिप्टोकरेंसी बाजार आज लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन से नीचे रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 2 फीसदी की गिरावट के साथ 20,610 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। बिटकॉइन में इस साल 53 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छूआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है।

ईथर और dogecoin गिरा

दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 3 प्रतिशत से अधिक गिरकर 1,218 डॉलर पर आ गई। ये अपने 15 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज 7 फीसदी गिरा और 0.07 डॉलर पर नजर आया। जबकि, शीबा इनु में 6 फीसदी की गिरावट नजर आई और ये 0.000011 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।


अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमत

XRP, Tether, Solana, BNB, whereas Stellar, Litecoin, Polygon और Tron की कीमतों में बीते 24 घंटों में गिरावट नजर आई। वहीं, ApeCoin में तेजी नजर आई।

1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप आज भी 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा। इसमें बीते 24 घंटों में तीन फीसदी की गिरावट रही। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 964 बिलियन डॉलर रहा। बीते 15 दिनों में यह कई बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा है। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस साल इसमें गिरावट जारी है।

निफ्टी के 15367 के ऊपर बने रहने तक तेजी की संभावना कायम, शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।