Cryptocurrency prices: बिटकॉइन, Ethereum, Shiba Inu में आई तेजी, Dogecoin गिरा

आज क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेजी की हलचल नजर आई

अपडेटेड Dec 21, 2021 पर 10:41 AM
Cryptocurrency prices: बिटकॉइन, Ethereum, Shiba Inu में आई तेजी, Dogecoin गिरा

Cryptocurrency Price: आज क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेजी की हलचल नजर आई। बाजार वैल्यू के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन पिछले 24 घंटों में 1% से बढ़कर 47,078.17 डॉलर पर आ गया। हालांकि, नवंबर की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई स्थापित करने के बाद से इसमें लगभग 32% की गिरावट आ चुकी है। जबकि इथेरियम पिछले 24 घंटों में 0.1% बढ़कर 3,942.57 डॉलर पर आ गया।

CoinGecko के अनुसार आज वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार पूंजीकरण 2.31 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। इसमें पिछले 24 घंटों में 0.2% की बढ़ोतरी हुई है। अंतिम दिन में कुल क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग वॉल्यूम 114 बिलियन डॉलर रहा। CoinGecko के अनुसार बिटकॉइन की हिस्सेदारी 38.5% है और Ethereum का हिस्सा 20.3% है।

बिटकॉइन 4.3% गिरकर 46,501 डॉलर पर आ गया। ये 10 नवंबर को लगभग 69,000 डॉलर के रिकॉर्ड तक पहुंचने के बाद से लगभग 32% नीचे है। बिटकॉइन में गिरावट लगातार पांचवें सप्ताह तक जारी रही।


DeFi टोकन्स जैसे Solana, Cardano, Polkadot और Polygon में पिछले 24 घंटों में गिरावट का रुख बनाए रखा।

Cryptocurrency prices: बिटकॉइन, Ethereum, Shiba Inu में आई तेजी Cryptocurrency prices: बिटकॉइन, Ethereum, Shiba Inu में आई तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।