Cryptocurrency prices today: बिटकॉइन, Ethereum, Shiba Inu और अन्य क्रिप्टोकरेंसी में आई गिरावट

शुक्रवार को फिर क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गिरावट का दौर नजर आया

अपडेटेड Dec 17, 2021 पर 10:54 AM
Cryptocurrency prices today: बिटकॉइन, Ethereum, Shiba Inu और अन्य क्रिप्टोकरेंसी में आई गिरावट

Cryptocurrency prices today: शुक्रवार को फिर क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गिरावट का दौर नजर आया। CoinGecko के अनुसार आज वैश्विक क्रिप्टोक्यूरेंसी बाजार पूंजीकरण 2.34 डॉलर ट्रिलियन रहा और इसमें पिछले 24 घंटों में 2.2% की कमी आई। क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट रही और बिटकॉइन की कीमतें पिछले 24 घंटों में 2.4% गिरी। क्रिप्टोकरेंसी 47,807.03 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।

Ethereum 2.0% गिरा और शुक्रवार के शुरुआती घंटों में 3,976.49 डॉलर पर कारोबार करता दिखा। कल की गिरावट को जारी रखते हुए पिछले 24 घंटों में Dogecoin 3.7% तक गिर गया और 0.174720 डॉलर पर कारोबार करती दिखाई दिया। शीबा इनु में 3.5% की और गिरावट देखी गई और यह 0.00003295 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। Ether में 3.5% की गिरावट आई और ये 0.00003295 डॉलर पर कारोबार करता दिखा।

CoinGecko के अनुसार हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग के दिन कुल क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग वॉल्यूम 109 बिलियन डॉलर रहा, जिसमें बिटकॉइन का हिस्सा 38.7% और एथेरियम का हिस्सा 20.2% रहा।


इसके अलावा अन्य क्रिप्टोकरेंसी में भी गिरावट देखी गई। Polygon, Polkadot, Litecoin, Chainlink और Cardano में पिछले 24 घंटों में बहुत कम प्रॉफिट पर कारोबार करते नजर आए। पिछले एक महीने में गिरावट के बाद भी क्रिप्टोकरेंसी बाजार में कोई न कोई ट्रिगर तेजी लाने का काम कर रहा है।

एक्सचेंज पर काम करने वाले NFT का कुल वैल्यू अपने अगस्त के उच्चतम स्तर से गिर गई है। हालांकि, अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने गुरुवार को अपना खुद का NFT प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जो क्रिप्टो बूम में शामिल होने वाली एक और पब्लिक फिगर हैं। मेलानिया ट्रम्प पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।