Get App

Cryptocurrency prices today: बिटकॉइन, Ethereum, Shiba Inu और अन्य क्रिप्टोकरेंसी में आई गिरावट

शुक्रवार को फिर क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गिरावट का दौर नजर आया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2021 पर 10:54 AM
Cryptocurrency prices today: बिटकॉइन, Ethereum, Shiba Inu और अन्य क्रिप्टोकरेंसी में आई गिरावट
Cryptocurrency prices today: बिटकॉइन, Ethereum, Shiba Inu और अन्य क्रिप्टोकरेंसी में आई गिरावट

Cryptocurrency prices today: शुक्रवार को फिर क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गिरावट का दौर नजर आया। CoinGecko के अनुसार आज वैश्विक क्रिप्टोक्यूरेंसी बाजार पूंजीकरण 2.34 डॉलर ट्रिलियन रहा और इसमें पिछले 24 घंटों में 2.2% की कमी आई। क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट रही और बिटकॉइन की कीमतें पिछले 24 घंटों में 2.4% गिरी। क्रिप्टोकरेंसी 47,807.03 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।

Ethereum 2.0% गिरा और शुक्रवार के शुरुआती घंटों में 3,976.49 डॉलर पर कारोबार करता दिखा। कल की गिरावट को जारी रखते हुए पिछले 24 घंटों में Dogecoin 3.7% तक गिर गया और 0.174720 डॉलर पर कारोबार करती दिखाई दिया। शीबा इनु में 3.5% की और गिरावट देखी गई और यह 0.00003295 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। Ether में 3.5% की गिरावट आई और ये 0.00003295 डॉलर पर कारोबार करता दिखा।

CoinGecko के अनुसार हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग के दिन कुल क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग वॉल्यूम 109 बिलियन डॉलर रहा, जिसमें बिटकॉइन का हिस्सा 38.7% और एथेरियम का हिस्सा 20.2% रहा।

इसके अलावा अन्य क्रिप्टोकरेंसी में भी गिरावट देखी गई। Polygon, Polkadot, Litecoin, Chainlink और Cardano में पिछले 24 घंटों में बहुत कम प्रॉफिट पर कारोबार करते नजर आए। पिछले एक महीने में गिरावट के बाद भी क्रिप्टोकरेंसी बाजार में कोई न कोई ट्रिगर तेजी लाने का काम कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें