Davos 2026: अश्विनी वैष्णव ने कहा-भारत और अमेरिका के रिश्ते मजबूत, ट्रंप के बयान के बाद इंडस्ट्री सेंटिमेंट पॉजिटिव

अश्विनी वैष्णव ने 21 जनवरी को मनीकंट्रोल को दिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इंटरव्यू पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि अमेरिका के साथ हमारे रिश्ते काफी मजबूत हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील कब तक हो सकती है

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 6:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अभी भारत और अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड डील की बातचीत को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत और अमेरिका के रिश्ते को काफी मजबूत बताया है। स्विट्जरलैंड के दावोस में चल विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक में उन्होंने 22 जनवरी को यह बात कही। हालांकि, अभी भारत और अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड डील की बातचीत को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

वैष्णव 21 जनवरी को मनीकंट्रोल को दिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इंटरव्यू पर प्रतिक्रिया जता रहे थे। ट्रंप ने इस इंटरव्यू में कहा था कि उनके मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए काफी सम्मान है। उन्होंने दोनों देशों में अच्छी डील होने का भरोसा भी जताया था।

डब्ल्यूईएफ की बैठक के दौरान मनीकंट्रोल से बातचीत में वैष्णव ने कहा, "अमेरिका के साथ हमारे रिश्ते काफी मजबूत हैं। कैबिनेट मिनिस्टर पीयूष गोयल, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री के नेतृत्व में हर उस मसले की चर्चा हो रही है, जिस पर चर्चा की जरूरत है।" वैष्णव इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रेलवेज और इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर हैं।


उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बहुत अच्छी समझदारी है, लेकिन यह भी कहा कि उनके लिए यह बताना मुश्किल है कि ट्रेड डील कब तक हो सकता है। वैष्णव ने कहा कि ट्रंप के बयान से खासकर दावोस में मौजूद ग्लोबल इंडस्ट्री को पॉजिटिव संकेत मिले हैं।

यह भी पढ़ें: ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होगा पाकिस्तान! क्या शहबाज और आसिम मुनीर बचा पाएंगे डूबती नैया?

वैष्णव ने कहा, "जब हम इंडस्ट्री की प्रतक्रिया खासकर डब्ल्यूईएफ में मौजूद हर कंपनी, हर ग्रुप की प्रतिक्रिया को देखते हैं तो ऐसा लगता है कि इंडिया के साथ संबंधों को लेकर हर व्यक्ति काफी पॉजिटिव है, काफी आशावान है।" उनके मुताबिक, कई सेक्टर्स खासकर सेमीकंडक्टर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में यह उम्मीद नजर आती है। उन्होंने कहा कि पूरी सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री भारत में अपनी बड़ी मौजूदगी चाहती है। एआई से जुड़ी बड़ी कंपनियां भारत में अपनी मौजूदगी चाहती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।