Delhi New Excise Policy: दिल्ली की दुकानों पर MRP से भी कम दाम पर बंपर डिस्काउंट में मिल रहा शराब, जानें नया रेट

शराब के कई ब्रांडों पर 30 से 40 फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है, अधिकांश खुदरा विक्रेताओं ने पड़ोसी शहरों गुरुग्राम और नोएडा की तुलना में दरों में कमी की है

अपडेटेड Feb 07, 2022 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement
Delhi के कुछ शराब स्टोर Chivas Regal की बोतल 1,890 रुपये में बेच रहे हैं, जबकि गुरुग्राम में यही ब्रांड 2,150 रुपये में बेचा जा रहा है इतना ही अगर आप यह ब्रांड एक साथ 3 ले रहे हैं तो यह सिर्फ 2,920 रुपये में उपबल्ध है

Delhi New Excise Policy: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नई शराब नीति के लागू होने के बाद कई विक्रेता भारतीय और आयातित ब्रांडों पर भारी छूट की पेशकश कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शराब के कई भारतीय और विदेशी ब्रांडों पर 30 से 40 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा है। अधिकांश खुदरा विक्रेताओं ने पड़ोसी शहरों गुरुग्राम और नोएडा की तुलना में दरों में कमी की है।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, शराब की दुकानें प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण (competitive pricing ) को अपना रही हैं, जिसकी पिछले उत्पाद शुल्क व्यवस्था में अनुमति नहीं थी। राष्ट्रीय राजधानी में कुछ खुदरा विक्रेता गुरुग्राम से सस्ते में विदेशी ब्रांडों की पेशकश कर रहे हैं।

ICSE, ISC Result 2021: आईसीएसई और आईएससी सेमेस्टर 1 का रिजल्ट जारी, cisce.org पर ऐसे चेक करें मार्क्स


रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के कुछ शराब स्टोर Chivas Regal (12 साल) की बोतल 1,890 रुपये में बेच रहे हैं, जबकि गुरुग्राम में यही ब्रांड 2,150 रुपये में बेचा जा रहा है। इतना ही अगर आप यह ब्रांड एक साथ तीन ले रहे हैं तो प्रति बोतल पर 150 प्रति रुपये की बंपर छूट के साथ Chivas Regal दिल्ली में 2,920 रुपये में उपबल्ध है।

इसके अलावा जैक डेनियल (Jack Daniels) को 2,730 रुपये के एमआरपी के मुकाबले 1,885 रुपये में बेच रहा है। ग्लेनलिवेट (18 साल पुराना बैच रिजर्व) (7000 मिली) जैसे प्रीमियम ब्रांड को 5,115 रुपये में बेचा जा रहा है, जिसकी MRP 7,415 रुपये है। इसी तरह Absolut Vodka 1,520 रुपये के एमआरपी के बजाय 995 रुपये में बिक रहा है।

खुदरा विक्रेता राष्ट्रीय राजधानी में वाइन पर भारी छूट भी दे रहे हैं। उदाहरण के तौर पर जैकब क्रीक (Jacob Creek) की एक बोतल ग्राहकों को 1,180 के बजाय सिर्फ 795 रुपये में दी जा रही है। वहीं, Mateus Rose 1,700 के MRP के बजाय 1,230 रुपये में उपलब्ध है और Chateau Puygueraud की कीमत 7,220 MRP के मुकाबले 4,980 रुपये में मिल रहा है।

एल्को मार्ट (Alco Mart) और नोवा गारमेंट्स (Nova Garments) जैसी कंपनियां, जिनके दिल्ली भर में कम से कम 27 स्टोर हैं, अपने स्टॉक पर 35% की छूट दे रहे हैं। इन स्टोर्स में जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल (Johnnie Walker Black Label) की कीमत 2,980 रुपये के मुकाबले 1,935 रुपये है।

जबकि जैक डेनियल की 1,775 रुपये, बॉम्बे सैफायर जिन (Bombay Sapphire Gin) 1,330 रुपये, एब्सोल्यूट वोडका (Absolut Vodka) 985 रुपये, बैलेंटाइन्स फाइनेस्ट (Ballentine Finest) 970 रुपये और जगर्मिस्टर (Jagermeister) 2,060 में मिल रहा है।

दिल्ली की नई आबकारी नीति पिछले साल नवंबर में लागू की गई थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 28 जनवरी तक कुल 849 परमिटेड दुकानों में से कुल 552 शराब की दुकानें खोली गई हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।