ICSE, ISC Semester 1 Results: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा सोमवार (7 फरवरी) को कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा सेमेस्टर 1 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। सभी संबंधित उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना आईसीएसई, आईएससी सेमेस्टर 1 परीक्षा परिणाम CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर देख सकते हैं।
रिजल्ट काउंसिल के करियर पोर्टल (Careers portal) पर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा उम्मीदवार SMS के माध्यम से भी अपना मार्क्स जान सकते हैं। काउंसिल के करियर पोर्टल पर रिजल्ट की जांच के लिए, स्कूल प्रिंसिपल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने का असाना तरीका
- CISCE की आधिकारिक साइट cisce.org पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध करियर पोर्टल (Careers portal) पर क्लिक करें।
- इसके बाद टाइल 'Semester 1 examination system' पर क्लिक करें।
- ICSE result 2021 या ISC result 2021 लिंक पर प्रेस करें।
- रिजल्ट देखने के लिए 'Result Tabulation' पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड कर लें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
- उम्मीदवार अपने रिजल्ट की रीचेकिंग के लिए सीधे काउंसिल की वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। रीचेकिंग के लिए प्रति पेपर 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।
जो छात्र आईसीएसई, आईएसई सेमेस्टर I परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे वैकल्पिक रूप से SMS के माध्यम से भी अपने मोबाइल फोन पर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए अपना एसएमएस बॉक्स खोलें। इसके बाद ICSE और अपना यूनिक आईडी टाइप करें और फिर इसे 09248082883 पर भेज दें। इसके अलावा ISC और अपना यूनिट आईडी टाइप कर 09248082883 पर SMS कर दें।