Diwali Shopping: कम दामों में अधिक शॉपिंग करना किसको नहीं पसंद है। खासकर भारतीय लोग कम दामों में अच्छे सामान की तलाश करते रहते हैं। इसके लिए अक्सर लोग अपने इलाके के कई मार्केट के छान लेते हैं। रोशनी का त्योहार दीपावली नजदीक है। इस दौरान बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (HFCs) की ओर से ढेर सारे ऑफर्स आते हैं।
फेस्टिवल सीजन में कैशबैक और डिस्काउंट सबसे लोकप्रिय हैं। खरीदारी के दौरान लोगों को बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जाता है। गैजेट्स, कपड़े, घर, किचन के आवश्यक सामान, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने के इच्छुक ग्राहक अधिकतम लाभ का फायद उठा सकते हैं।
खासकर क्रेडिट कार्ड धारक सस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं। तमाम कंपनियां क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। इसके अलावा कई कंपनियां 'अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें' जैसे ऑफर भी दे रही हैं।
पर्सनल लोन, होम लोन, कार लोन, प्रॉपर्टी सहित आदि पर प्रोसेसिंग फीस की आंशिक और पूर्ण छूट एक बड़ी राशि बचा सकती है। 50 लाख रुपये के होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस 10,000 रुपये तक जा सकता है। कार लोन, होम लोन या LAP (loans against property) जैसी बड़ी क्रेडिट सुविधा के लिए अप्लाई करने से आपके लोन पर एकमुश्त शुल्क को बचाने में मदद मिल सकती है।
इस तरह के ऑफर आम तौर पर क्रेडिट और डेबिट कार्ड से लेन-देन करने वाले सभी ग्राहकों के लिए जारी किए जाते हैं। हालांकि, क्रेडिट-कार्ड खर्च के लिए बचत की मात्रा अधिक बनी हुई है। ये ऑफर स्पष्ट रूप से एक उपभोक्ता को एक निर्धारित राशि खर्च करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। जिसके बाद वह खर्च-आधारित कैशबैक, एक गिफ्ट वाउचर और बोनस अवार्ड का लाभ उठा सकते हैं।
फेस्टिव सीजन ऑफर निश्चित रूप से आपको लगभग सभी क्रेडिट उत्पादों पर बेहतरीन डील प्रदान करते हैं। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए, क्रेडिट मार्केट की आकर्षकता पूरे साल बरकरार रहती है। भारत में अभी भी कम पैठ वाले क्रेडिट मार्केट को अभी लंबा रास्ता तय करना है।