प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे (Sanjay Pandey) को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को-लोकेशन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया। पांडे NSE के कर्मचारियों की कथित अवैध फोन टैपिंग से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में ईडी के सामने पेश हुए थे।
