Get App

Elon Musk ने फिर रखा Twitter को खरीदने का प्रस्ताव, $54.20 प्रति शेयर के पुराने ऑफर पर डील करने को तैयार

Elon Musk Twitter Deal: मस्क ने इस साल अप्रैल में ट्विटर को पहली बार 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर खरीदने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन बाद में वह इस डील से पीछे हटने की कोशिश करने लगे थे

Translated By: Vikrant singhअपडेटेड Oct 04, 2022 पर 11:51 PM
Elon Musk ने फिर रखा Twitter को खरीदने का प्रस्ताव, $54.20 प्रति शेयर के पुराने ऑफर पर डील करने को तैयार
Elon Musk ने ट्विटर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर के पुराने ऑफर पर खरीदने का प्रस्ताव रखा है

अरबपति बिजनेसमैन एलॉन मस्क (Elon Musk) और सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (Twitter) के बीच जारी विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। Elon Musk ने एक बार फिर से Twitter को खरीदने के लिए उसके सामने प्रस्ताव रखा है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से यह एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। माना जा रहा है मस्क ने ट्विटर के साथ कानूनी लड़ाई से बचने के लिए उसके सामने यह प्रस्ताव रखा है।

रिपोर्ट के मुताबिक एलॉन मस्क ने Twitter को लिखे एक लेटर में कहा है कि वह कंपनी को अपने पुराने ऑफर पर खरीदने को तैयार हैं। बता दें कि Elon Musk ने ट्विटर को पहले 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर उसकी पूरी हिस्सेदारी को खरीदने का प्रस्ताव रखा था। इस रिपोर्ट के सामने आते ही मंगलवार को ट्विटर के शेयरों में 18 फीसदी की जबरदस्त उछाल देखी गई, जिसके बाद कुछ देर के लिए इसमें कारोबार रोकना पड़ा है।

मस्क ने इस साल अप्रैल में ट्विटर को पहली बार 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर खरीदने का प्रस्ताव रखा था। दोनों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर भी हुआ था। हालांकि उसके बाद एलॉन मस्क इस डील से पीछे हट गए और वह महीनों से इस समझौते को खत्म करने की कोशिश में लगे थे। हालांकि एलॉन मस्क के पीछे हटने के बाद ट्विटर ने उनके खिलाफ केस दायर कर दिया, जिसके बाद से दोनों में कानूनी विवाद जारी था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें