Multibagger: 1 लाख रुपये को बना दिया ₹4 करोड़, इस लॉजिस्टिक कंपनी ने सिर्फ साढ़े 3 साल में निवेशकों की करा दी चांदी

Multibagger Stocks: फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक के शेयरों में पिछले साढ़े 3 सालों में करीब 42,000 फीसदी का इजाफा हुआ है और इस दौरान इसके शेयरों की कीमत 0.35 पैसा से 147 रुपये तक पहुंच गई

अपडेटेड Oct 04, 2022 पर 11:52 PM
Story continues below Advertisement
Flomic Global Logistics करीब 106 करोड़ के मार्केट कैप वाली एक छोटे साइज की कंपनी है

Multibagger Stocks: शेयर बाजार में छोटी कंपनियों पर दांव लगाना काफी जोखिम भरा होता है। हालांकि दांव सही लगने पर निवेशकों को सबसे अधिक मुनाफा भी यही कंपनियां कराती हैं। फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक लिमिटेड (Flomic Global Logistics Ltd) ऐसी ही एक कंपनी है, जिसने महज साढ़े 3 सालों में अपने निवेशकों को हजारों गुना का रिटर्न देकर लखपति से करोड़पति बना दिया है।

Flomic Global Logistics करीब 106 करोड़ के मार्केट कैप वाली एक छोटी साइज की कंपनी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 28 मार्च 2019 को इसके शेयरों में पहली बार कारोबार शुरू हुआ और तब इसकी प्रभावी कीमत महज 0.35 रुपये थी। यानी आठ आने से भी कम। करीब 2 सालों तक यह पेनी स्टॉक के रूप में कारोबार करता रहा। लेकिन इसके बाद इसके शेयरों में जो तेजी आई, उसने रिटर्न के मामले में स्टॉक मार्केट की सभी धाकड़ कंपनियों को पीछे छोड़ दिया।

फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक के शेयर मंगलवार 4 अक्टूबर को 147.25 रुपये के भाव पर बंद हुए, जो आज से साढ़े 3 साल पहले महज 0.35 रुपये थे। इस तरह पिछले साढ़े 3 सालों में इसकी कीमत में करीब 41,971.43 फीसदी का इजाफा हुआ है।


यह भी पढ़ें- Share Market में लौटी जबरदस्त तेजी, एक दिन में 5.66 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई की निवेशकों की संपत्ति

इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने 28 मार्च 2019 को Flomic Global Logistics के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और धैर्य के साथ अब तक अपने निवेश को बनाए रखा होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू बढ़कर 4.20 करोड़ रुपये हो गई होती। इतना ही नहीं अगर किसी निवेशक ने सिर्फ 25 हजार रुपये भी इस शेयर में लगाए होते, तो आज उसके 25 हजार रुपये की वैल्यू बढ़कर 1 करोड़ 5 लाख रुपये होती और वह आज करोड़पति होता।

Flomic Global Logistics के शेयर की हालिया प्रदर्शन की बात करें, तो पिछले 1 महीने में इसके शेयरों में करीब 5 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले 3 महीने में इसके शेयर करीब 50 फीसदी बढ़े हैं। जबकि पिछले 1 साल में इसने अपने निवेशकों को 35.28 फीसदी का रिटर्न दिया है।

फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के शेयरों का पिछले एक साल का उच्चतम स्तर 216.30 रुपये है और फिलहाल यह इस स्तर से करीब 32 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।