दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदने की डील पूरी कर दी है। डील पूरी करने के साथ ही मस्क एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने कंपनी के भारतीय मूल के CEO पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) और दो अन्य टॉप अधिकारियों की छुट्टी कर दी है। बताया जा रहा है कि इसमें पॉलिसी हेड विजया गड्डे (Vijaya Gadde) और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेड सीगल (Ned Segal) के नाम शामिल हैं। बता दें, विजया गड्डे ने ही डोनाल्ड ट्रम्प को स्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया था।
