Elon Musk x Sold: अमेरिकी अरबपति कारोबारी Elon Musk ने अपनी सोशल मीडिया साइट X (पहले ट्विटर) को बेच दिया है। इसे AI कंपनी xAI ने खरीदा है। xAI भी एलॉन मस्क की ही कंपनी है। यह डील 33 अरब डॉलर में ऑल-स्टॉक ट्रांजैक्शन के रूप में हुई है। Musk ने शुक्रवार को इस बड़े सौदे की घोषणा की। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह कदम "xAI की उन्नत AI क्षमताओं और X की विशाल पहुंच को मिलाकर जबरदस्त संभावनाओं को खोलने" का काम करेगा।
